Site icon Buziness Bytes Hindi

People Born 23 July Astrology: बुध के प्रिय होते हैं आज के दिन जन्में व्यक्ति,इन गुणों के होते हैं स्वामी

आज 23 जुलाई को जन्में व्यक्ति का मूलांक 5 होता है। 23 अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभता का प्रतीक माना गया है। पांच मूलांक वाले बेहद भाग्यशाली होते हैं। 23 का अंक आपस में मिलकर पांच होता है। जबकि पांच का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। इस मूलांक वाले व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होने के साथ ही कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार भी होते हैं। 

ऐसे लोगों में किसी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल होता है। ऐ लोग अच्छे स्वभाव के व्यक्ति होते हैं। इनका कोई बुरी संगत भी कुछ नहीं बिगाड़ सकती। अगर इनमें खराब आचरण हैं तो दुनिया की कोई ताकत इनको सुधार भी नहीं सकती है। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के होते हैं। इनमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। ऐसे लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी ये लोग सदैव तैयार रहते हैं।

Read also: Sawan Kamika Ekadashi 2022: घर में झगड़े कलह शांत करने को एकादशी पर करें ये काम,कल रविवार को सावन की एकादशी

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : गणेशजी,देवी महालक्ष्मी,मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

ऐसा होगा आज के दिन व्यक्तियों का साल :—

यह वर्ष आज के दिन जन्में व्यक्तियों के लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस साल दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आएगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

Exit mobile version