अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ होता है। आज के दिन यानी 18 सितंबर को जन्मे व्यक्ति की मूलांक संख्या भी नौ ही होती है। ऐसे लोग सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक माने जाते हैं। मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। अतः इन लोगों में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन इन लोगों को बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल मूलांक वाले चालाक और चंचल किस्म के लोग होते हैं। इनकी लड़ाई-झगड़ों में विशेष रूचि होती है और इसमें इनको आनंद आता है। इनको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। ऐसे लोग बेहद साहसी हैं। इनके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता भी पाई जाती है।
शुभ दिनांक: 9, 18, 27
शुभ अंक: 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष: 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव: हनुमान, मां दुर्गा।
शुभ रंग: लाल, केसरिया, पीला
ऐसा रहेगा यह वर्ष
यह साल राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों परिजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की ओर भी अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही सभी प्रकार की बाधाएं दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीकठाक ही रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।
