Site icon Buziness Bytes Hindi

राजस्थान सरकार के ऐलान से अटेवा खुश, यूपी में पेंशन की लड़ाई को अंतिम रूप देने में जुटे


राजस्थान सरकार के ऐलान से अटेवा खुश, यूपी में पेंशन की लड़ाई को अंतिम रूप देने में जुटे

बरेली। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बरेली कार्यकारिणी ने राजस्थान सरकार के उस फैसले का स्वागत किया है जिसमे राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने जनवरी 2004 एवं उसके बाद नियुक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के निर्णय लिया है। गुरुवार को आयोजित हुई कार्यकारिणी की बैठक में कहा गया कि राजस्थान सरकार के द्वारा लिया गया निर्णय कर्मचारियों एवं शिक्षकों को वृद्धा अवस्था में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगा। इसके लिए सभी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित की ।

Read also- राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाली के ऐलान के बाद यूपी चुनाव में चढ़ेगा तापमान

बैठक की अध्यक्षता कर रहे अटेवा (Atewa) के मंडल अध्यक्ष जगदीश गंगवार ने कहा कि राजस्थान में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली की घोषणा अटेवा के संघर्ष का परिणाम है ,अन्य राज्यों को भी वृद्धावस्था में कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने वाले निर्णय लेने चाहिए ।बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षक भूप सिंह ने कहा कि विजय कुमार बंधु ने नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन (NMOPS)के माध्यम से संपूर्ण देश में पेंशन के लिए जो आंदोलन चलाया है अब उसके परिणाम आने प्रारंभ हो गए हैं ।एनएमओपीएस के प्रयास से ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar pradesh assembly election) में पुरानी पेंशन एक प्रमुख मुद्दा बना है, एवं कई राजनीतिक पार्टियों ने इसे अपने घोषणापत्र में शामिल किया है ।छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी पुरानी पेंशन बहाल करने की मंशा व्यक्त कर चुके हैं ।दिल्ली के मुख्यमंत्री पहले ही पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का प्रस्ताव विधानसभा से पास करवा कर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर के पास भेज चुके हैं ।

Read also- पुरानी पेंशन पर एक राय रखने वाले कर्मचारी नेता राजनीति तौर पर अगल हो गए है

बैठक में अटेवा बरेली के जिला अध्यक्ष मुशाहिद रजा ,महामंत्री रूप किशोर गंगवार, कोषाध्यक्ष हेमपाल गंगवार ने सभी साथियों को एकजुट रहकर आंदोलन को तीव्र करने का सुझाव दिया ।हेमपाल गंगवार ने कहा कि राजस्थान सरकार के निर्णय का प्रभाव दूरगामी होगा एवं अब अन्य राज्य भी पुरानी पेंशन की व्यवस्था बहाल करने पर अवश्य ही विचार करेंगे ।उपस्थित सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने एनएमओपीएस के राष्ट्रीय संयोजक विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में एकजुटता के साथ आंदोलनरत रहने का संकल्प लिया। बैठक में अटेवा के प्रदेश संयुक्त मंत्री डॉ निर्भय गुर्जर, मुशाहिद रजा खां, महामंत्री रूप किशोर गंगवार, कोषाध्यक्ष हेमपाल गंगवार, संतोष उपाध्याय ,विजेंदर सिंह, अनुज ,देवेंद्र ,प्रदीप, राजकुमार यादव सौरभ गुप्ता आदि साथी उपस्थित रहे ।

Exit mobile version