Site icon Buziness Bytes Hindi

पीसी की बहन मीरा को सरेआम मिली रेप की धमकी


पीसी की बहन मीरा को सरेआम मिली रेप की धमकी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा टॉलीवुड की एक्ट्रेस हैं। मीरा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि मीरा चर्चा का विषय बन गई हैं। दरअसल मीरा को सरेआम रेप की धमकी दी गई है। ट्वीट के मुताबिक उनको जूनियर एनटीआर के फैंस ने ये धमकी दी है। इतना ही नहीं फैंस ने ट्विटर पर उन्‍हें गालियां दी, उनके माता पिता के कोरोना से मर जाने की बात कही और पोर्न स्‍टार भी कहा गया।

ये मामला इतना बढ़ गया कि ये अब राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पुलिस तक पहुंच गया है। दरअसव हाल में मीरा ने ट्विटर फैंस के लिए सवाल जवाब का सेशन आयोजित किया था। इसी दौरान एक फैन ने ने उन्‍हें अभिनेता जूनियर एनटीआर को लेकर सवाल पूछ लिया। मीरा बोलीं कि वह जूनियर एनटीआर को नहीं जानती हैं।

इस पर फैन भड़क गए और गुस्से में मीरा पर गालियां दी और अपशब्द कहे। हद तब हुई जब मीरा को रेप तक की धमकी दी गई। मामला बढ़ता देख मीरा ने इस बात की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पुलिस से की है।

Exit mobile version