Rishikesh News: सड़क दुर्घटना में घायल पीसीएस अधिकारी संगीता कनौजिया का निधन

उत्तराखंडRishikesh News: सड़क दुर्घटना में घायल पीसीएस अधिकारी संगीता कनौजिया का निधन

Date:

हरिद्वार। हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया का आज गुरुवार सुबह एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। बता दें कि पीसीएस अधिकारी संगीता कनौजिया को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। एसडीएम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। चार माह पूर्व 26 अप्रैल को लक्सर रुड़की मार्ग पर भीषण हादसा हो गया था। जिसमें एसडीएम संगीता कनौजिया की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। चालक की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई थी। गंभीर हालत में उन्हें रुड़की के निजी विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उनके सिर और जबड़े में गंभीर चोट लगी थी।

उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया था। एम्स ऋषिकेश में उनका इलाज जा रहा था। लेकिन गुरुवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन पर प्रशासन महकमे में शोक की लहर है। वहीं उनके परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related