Site icon Buziness Bytes Hindi

PCOS Lifestyle Tips: Irregular नहीं होंगे पीरियड, अपनाकर देखे ये घरेलू नुस्खा!

PCOS Lifestyle Tips

लाइफस्टाइल डेस्क। PCOS Lifestyle Tips – PCOS ओवरी से संबंधित समस्या है, इसकी वजह से महिलाओं के शरीर में हार्मोन असंतुलन होने लगते हैं और पीरियड अनियमित हो जाते हैं। इसके लिए एक अच्छी लाइफस्टाइल जरुरी है, खासकर की खाने-पीने के तरीके में थोड़ा बदलाव करना पड़ता है। आज हम आपको एक घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी देंगे, जो अनियमित पीरियड को ठीक कर सकता है।

आप मेथी, तिल और गुड़ ड्रिंक बनाएं, इसके लिए पैन में 1 गिलास पानी डालकर उसे गर्म कर लें। फिर उसमे 1 छोटा चम्मच मेथी दाना, 1 छोटा चम्मच तिल, 1 छोटा टुकड़ा गुड़ और 1 छोटा चम्मच हल्दी डालकर एक उबाल आने दें। इसे 5-7 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दे, फिर छानकर गिलास में निकाल लें। बस फिर इसका सेवन करें।

इस ड्रिंक के अलावा, एक्सरसाइज, अच्छी नींद, हेल्दी ईटिंग और स्ट्रेस मैनेजमेंट भी जरूर करे। ऐसा करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मेथी के बीज में फाइटोएस्ट्रोजेन होता है, ये एस्ट्रोजन के स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। साथ ही पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है। वजन घटाने के लिए भी यह एक अच्छा माना जाता है।

तिल के बीज जिंक से भरपूर होते हैं जो प्रोजेस्टेरोन को बेहतर करते है। ये अनियमित पीरियड्स में मदद करता है और दर्द रहित पीरियड में भी मदद करता है।

गुड़ पाचन तंत्र में सुधार करता है, ये लीवर और ब्लड को भी डिटॉक्स करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण है जो ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं।

हल्दी का सेवन से लीवर डिटॉक्स होता है, आप इसकी मदद से बेली फैट भी कम कर सकते है। मासिक धर्म को नियमित रूप चलाने के लिए आप हल्दी वाला दूध या हल्दी के पानी का सेवन करे। (Image/Freepik)

Exit mobile version