Site icon Buziness Bytes Hindi

पाकिस्तान में ही चैंपियंस ट्रॉफी कराने पर अड़ा PCB

pakistan

पाकिस्तान में ICC चैंपियंस टॉफी के आयोजन का मामला लगातार पेचीदा होता जा रहा है. भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डों या फिर कहिये कि सरकारों के रवैये से क्रिकेट की अंतर्राष्ट्रीय संस्था ICC की समझ में नहीं आ रहा कि इस मसले का क्या हल निकाला जाय, BCCI द्वारा पाकिस्तान टीम भेजने से साफ़ इंकार के बाद पीसीबी भी अब इस बात पर अड़ गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी का हाइब्रिड मॉडल उन्हें बिलकुल मंज़ूर नहीं भले ही उन्हें आयोजन को छोड़ना पड़े.

पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी का कहना है कि अगर भारत को आपत्ति है तो हमसे बात करें, हम भारत की आपत्ति हटा देंगे. लाहौर में कल मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी. मोहसिन नकवी का कहना है कि हमारा संपर्क सिर्फ आईसीसी से है, हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं, हम अपनी बात पर कायम हैं और रहेंगे, आईसीसी जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल घोषित करेगी, हम भी चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल घोषित करेंगे, इंतजार है .

मोहसिन नक़वी ने कहा कि कि गद्दाफी स्टेडियम में विकास कार्य समय पर पूरा होगा, हमें अपना काम पूरा करना है, इसलिए शेड्यूल की घोषणा जल्द की जानी चाहिए. मोहसिन नकवी ने कहा कि वहाब रियाज लगातार काम कर रहे हैं, किसी को नहीं हटाया गया, मोहम्मद यूसुफ को कहीं जाने नहीं दिया जा रहा है, मैं क्रिकेटरों को इकट्ठा कर रहा हूं, उन्हें कैसे जाने दे सकता हूं, अब्दुल रज्जाक भी मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. बता दें कि चयनकर्ता आकिब जावेद को पाकिस्तान की सफ़ेद गेंद की टीम के हेड कोच की ज़िम्मेदारी दे दी गयी है.

Exit mobile version