Site icon Buziness Bytes Hindi

FYOOL App से करिये भुगतान, पाईये 50 प्रतिशत तक कैशबैक


FYOOL App से करिये भुगतान, पाईये 50 प्रतिशत तक कैशबैक

अमित बिश्‍नोई 

नई दिल्ली – यदि आपको पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर या सीनएजी का भुगतान करने पर 50 प्रतिशत तक कैशबैक मिले तो यह आपके मेहनत से कमाए गये पैसे की बड़ी बचत होगी।FYOOL App

कोविड-19 और इसके कारण लगे लाॅकडाउन के कारण बढ़ी महंगाई में निःसंदेह यह आपको बड़ी राहत प्रदान करेगा। और इसको सच कर दिखायेगा कैशबैक ऐप फ्यूल, जो पेट्रोल, डीजल, सीएनजी तथा रसोई गैस सिलेंडर पर 50 प्रतिशत तक कैशबैक देने का वादा कर रहा है। फ्यूल ऐप लोगों को उनकी मेहनत से कमाए गए पैसों को बचाने में मदद करेगा।

बढ़ती महंगाई में लोगों को बड़ी बचत करने का अवसर दिलाने के लिये क्रिएटव वेंचर वर्षीय रौनक शर्मा ने टेक्नोलाॅजी और बिजनेस आइडिया के साथ कुछ अलग करने के बारे में सोचते हुए फ्यूल मोबाइल एप्लीकेशन बाजार में लाॅन्च किया है। फाउंडर रौनक शर्मा के अनुसार उन्हें गर्व है कि फ्यूल ऐप पूरी तरह से मेक इन इंडिया ऐप है। इसके साथ ही ये भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाता है। आज लाॅन्च के अवसर पर फ्यूल ऐप को डाउनलोड करने पर पहले पांच सौ यूजर्स के लिए 100 प्रतिशत तक कैशबैक दिया जा रहा है। यह गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और आईओएस यूजर्स के लिए अगले महीने से उपलब्ध होगा।

FYOOL App लाॅन्च के मौके पर जानकारी देते हुए रौनक शर्मा ने कहा कि “हमारा उद्देश्य आम आदमी तक कैशबैक के फायदों को पहुंचाना है। हम मध्यम वर्गीय लोगों पर बोझ को कम करना चाहते हैं, जो महामारी की स्थिति में बेहद मुश्किलों से जूझ रहे हैं। कई ने अपनी नौकरी और आमदनी के अन्य स्रोतों को खो दिया है। वर्तमान माहौल में, निम्न आय वर्ग दैनिक घरेलू सामान खरीदते समय मुश्किलों को महसूस कर रहा है।

बाजार में ऐसे ढेर सारे ऐप्स हैं जो कैशबैक प्रदान करते हैं जिन्हें ब्रांडेड आउटलेट्स और शाॅपिंग माॅल में भुनाया जा सकता है। हालांकि, हमने इस ऐप को सामान्य मध्यम वर्ग के व्यक्ति, टूव्हीलर्स यूजर्स तक पहुंचाने के लिए बनाया है, जिन्हें दैनिक आधार पर तेल आदि खरीदने की आवश्यकता रहती है। हम चाहते हैं कि गृहणियों को भी किराने की वस्तुओं के लिए कैशबैक का उपयोग करके फायदा हो।”

Fyool App सही माएने में सबसे आसान कैश बैक एप्लीकेशन है, जिसमें कि आपको अपने पेट्रोल डीजल इत्यादि का बिल अपलोड करना है और इसकी साथ ही आपके अकाउंट में फ्यूल मनी ट्रांसफर हो जाता है। अब आप फ्यूल मनी की सहायता से ऐप में बने स्टोर से अपनी मनपसंद वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। फ्यूल ऐप के स्टोर में कई जाने माने ब्रांड्स के प्रोडक्ट, ग्राॅसरी आदि उपलब्ध है, जिसको कि फ्यूल मनी से खरीदा जा सकता है।

ऐप की इंटीग्रेटेड फीचर्स के बारे में बताते हुए रौनक शर्मा ने आगे कहा कि “सबसे अच्छी बात यह है कि Fyool App काफी फंक्शनल और यूजर फ्रैंडली है। यूजर्स को बस ऐप के साथ बिल की एक तस्वीर क्लिक करने और इसे ऐप पर अपलोड करना होगा, जिसके बाद ऐप ऑटोमैटिक तौर पर तेल आदि के पैसे पर 50 प्रतिषत कैशबैक देता है जिसे किसी भी चीज पर जैसे, घर का आम उपयोग का सामान, किराने का सामान, आदि पर खर्च किया जा सकता है। इसके साथ ही यूजर्स अपने इस पैसे को दोस्तों, परिवार के सदस्यों या ऐप के किसी भी यूजर को ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

ऐप में वर्तमान में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, शराब और रसोई गैस के खर्च को कैशबैक ऑफर के लिए शामिल किया गया है। फ्यूल कैशबैक ऐप बाजार में अपनी तरह का एक है और निम्न-आय वर्ग और गृहिणियों के लिए एक अतिरिक्त आय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का वादा करता है।

Exit mobile version