रसोई Bytes: घर पर बनाएं पाव भाजी मसाला, लगेगा जबरदस्त!

रसोई Bytesरसोई Bytes: घर पर बनाएं पाव भाजी मसाला, लगेगा जबरदस्त!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Pav Bhaji Masala Recipe –  पाव भाजी काफी पॉपुलर स्नैक्स है, लोग इसे बढ़े ही चाव से खाते है। हालांकि, आप पाव भाजी तो घर पर बना लेते ही है लेकिन इसमें स्वाद बाजार जैसा नहीं आ पाता। शयद ऐसा इसीलिए क्योंकि पाव भाजी के मसाले में कुछ न कुछ कमी रह जाती है। ऐसे में आज हम आपको पाव भाजी मसाले की रेसिपी बताएंगे, जो की काफी जबरदस्त है। इस मसाले के इस्तेमाल से आपकी पाव भाजी एकदम परफेक्ट बनेगी, चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

पाव भाजी मसाला सामग्री-   9 सूखी लाल मिर्च, 1 कप धनिया, 3 बड़ी इलायची, 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच अमचूर पाउडर, 1 चम्मच काली पिसी मिर्च, 1 चम्मच काला नमक, 7 लौंग, 2 चम्मच भुना हुआ जीरा, 2 छोटे चम्मच सौंफ और 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी। 

Read also: रसोई Bytes: ब्रेड से बनाएं टेस्टी उपमा, जाने रेसिपी!

पाव भाजी मसाला रेसिपी (Pav Bhaji Masala Recipe) –

पहले गैस पर एक पैन रखें, फिर धनिया, जीरा, सौंफ, लाल सूखी मिर्च, काली मिर्च आदि डालें और 3 मिनट तक भुने। अब इसे आंच से हटा दें और मसाले को ठंडा होने दें। फिर सामग्री को मिक्सी में डालकर पीस लें और अच्छे से छान लें। बस तैयार है पाव भाजी मसाला, इसे आप डिब्बे में स्टोर करके इस्तेमाल कर सकते है। 

टिप्स –

पाव भाजी मसाला स्टोर करने के लिए शीशे के जार का इस्तेमाल करे और इसे लंबे समय तक चलाने के लिए इसे हवा में नहीं रखें। इसके अलावा, इसे गर्म जगह पर भी  न रखें। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related