Site icon Buziness Bytes Hindi

भीषण गर्मी में तपती स्ट्रेचर पर लेटकर मरीज करते हैं अपनी बारी आने का इंतजार


भीषण गर्मी में तपती स्ट्रेचर पर लेटकर मरीज करते हैं अपनी बारी आने का इंतजार

मेरठ के जिला अस्पताल में गंभीर हालत में आये मरीजों को भी नहीं दी जाती प्राथमिकता

मेरठ। जिला अस्पताल में उपचार कराने आये सामान्य रोगियों की तो छोड़िये गंभीर हालत में पहुंचे मरीजों को भी देखने वाला कोई आसानी से नहीं मिलता। मरीज परेशान होकर डाॅक्टर को ढूूंढते रहते हैं। समय से उपचार न मिलने के कारण कई बार मरीज गंभीर अवस्था में पहुंच जाते हैं। लेकिन सब कुछ सही होने का दावा करने वाला अस्पताल प्रबंधन इस अवयवस्था से निगाह फेरे हुआ है।

जिला चिकित्सालय में मरीजों की बेकद्री कोे बयां करने के लिये यह तस्वीर ही काफी है। घायल मरीजों को स्ट्रेचर पर तो लिटा दिया मगर उनका त्वरित उपचार करने को कोई तैयार नहीं है। जांच कराने के लिये मरीजों को तपती धूप में गर्म हो गयी स्ट्रेचर पर लिटा कर मानों अस्पताल कर्मी भूल गये।

पहले से ही परेशान मरीज भीषण गर्मी में तपती स्ट्रेचर पर लेटकर और तकलीफ उठाने को मजबूर हैं। काश जितने बड़े दावे अस्पताल प्रबंधन की ओर से किये जाते हैें उनमें से कुछ पर काम किया जाये तो मरीजों को ऐसी परेशानी न उठानी पड़े।

Exit mobile version