Site icon Buziness Bytes Hindi

Pathan: इस दिन रिलीज़ होगा फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर

pathan

तमाम विवादों के बाद फाइनली फिल्म पठान के ट्रेलर रिलीज़ की डेट की घोषणा कर दी गयी है. जानकारी के मुताबिक 10 जनवरी को सुबह 11 बजे पठान फिल्म का ट्रेलर हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषाओँ में रिलीज़ किया जायगा। शाहरुख़, दीपिका और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म ने भगवा बिकिनी विवाद से खूब सुर्खियां बटोरीं। बॉलीवुड के बादशाह की यह पांच साल बाद परदे पर वापसी हो रही है इसलिए फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है जो 25 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है.

दीपिका की बिकिनी से मच गया था हंगामा

शाहरुख़ खान की आखिरी फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी. ट्रेलर से पहले फिल्म के दो गाने रिलीज़ किये जा चुके है जिसमें बेशरम रंग पर पूरे देश में हंगामा मचा था, दीपिका ने इस गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहनी हुई थी जिसके बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पर अपना विरोध जताया था और बाद में हिन्दू संगठनों पिल्म पठान और शाहरुख़ के खिलाफ एक मोर्चा खोल दिया था जिसमें शाहरुख़ खा का वध करने तक की बात कही गयी थी.

सलमान भी हैं कैमियो रोल में

इस सब विवाद के बाद फिल्म के बेशरम रंग के गाने से भगवा बिकिनी वाला शॉट अब हटा दिया गया है और साथ कुछ और अब्दलाव भी किये गए हैं. यश राज बैनर तले बनी पठान की लागत 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस फिल्म में सलमान खान भी एक कैमियो रोल में नज़र आएंगे. फिल्म ज़ीरो में सलमान खान ने एक कैमियो किया था.अब देखने वाली बात यह होगी कि फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद फिर कोई कंट्रोवर्सी नहीं खड़ी होगी। लोगों को फिल्म के ट्रेलर का इंतज़ार शायद इसलिए भी है.

Exit mobile version