Site icon Buziness Bytes Hindi

Pathan Movie Boycott: आमिर के बाद अब शाहरुख की बारी, ‘पठान’ के बहिष्कार की बातें शुरू

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा के बहिष्कार के बाद फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई बुरी तरह प्रभावित हुई है, बल्कि बॉक्स ऑफिस के हिसाब से यह आमिर खान की एक सुपर फ्लॉप फिल्म बताई जा रही है हालाँकि जो लोग फिल्म देखने जा रहे हैं उन्हें फिल्म बहुत पसंद आ रही है लेकिन दक्षिणपंथी विचारधारा के लोगों द्वारा यह फिल्म के बॉयकाट का ही असर माना जा रहा है कि फिल्म की कमाई अपेक्षा से बहुत कम है. लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने से बहिष्कार का अभियान छेड़ने वालों के हौसले भी अब और बढ़ गए हैं. उनका अगला निशाना अब बॉलीवुड के एक और खान है, जी हाँ बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान, जिनकी अगली फिल्म 2023 में 25 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है, फिल्म का नाम है ‘पठान’. खबर है कि शाहरुख़ की इस फिल्म के भी बहिष्कार की अपील सोशल मीडिया पर शुरू हो चुकी है. 

दरअसल पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड के तीन सुपर स्टार खानों के खिलाफ देश में एक मुहीम छिड़ी हुई है, इन तीनों की फिल्मों की रिलीज़ से पहले ही बहिष्कार जैसी बातें सुनाई देने लगती हैं. हालांकि लोग शाहरुख की फिल्म पठान को बॉयकॉट करने की अपील क्यों कर रहे इसकी वजह अभी सामने नहीं आयी है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पठान की हीरोइन दीपिका पादुकोण के बहाने ‘पठान’ के बॉयकॉट की कॉल दी जा रही है. दरअसल दीपिका पादुकोण ने छात्रों के एक आंदोलन में जेएनयू जाकर उनका समर्थन किया, अब दीपिका की उसी विज़िट को लेकर पठान के बॉयकॉट का मिशन बनाया गया है. सोशल मीडिया पर बाकायदा नेक्स्ट मिशन, बॉयकॉट पठान की बातें चल रही हैं 

Read also: Laal Singh Chaddha: फिल्म के बहिष्कार के बाद आमिर के खिलाफ FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

बता दें कि अगले साल 25 जनवरी को फिल्म पठान रिलीज होगी. फिल्म में SRK के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं. शाहरुख खान की लम्बा अरसा हुआ कोई फिल्म नहीं आयी है इसलिए शाहरुख़ खान के फैंस को पठान फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है लेकिन फिल्मों बहिष्कार की नई संस्कृति से फिल्म उद्योग काफी चिंतित है, सभी जानते हैं कि ख़ानों की फिल्मों पर फ़िल्मी दुनिया का काफी पैसा लगा होता है इसलिए इस तरह के बॉयकॉट कॉल का असर सिर्फ आमिर, शाहरुख़ या सलमान पर ही नहीं पड़ता बल्कि असली असर तो फिल्म में पैसा लगाने वाले प्रोडक्शन हाउस पर पड़ता है और ज़रूरी नहीं वह प्रोडक्शन हाउस किसी खान का हो.

Exit mobile version