Site icon Buziness Bytes Hindi

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार को मिली जान से मारने की धमकी, वापस लेेगे केस

Shri Krishna Janmabhoomi Masjid dispute

मथुरा। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के केंद्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय को जान से मारने की धमकी मिली है। यह खुलासा उन्होंने स्थानीय होटल में एक प्रेसवार्ता में किया। जिसकें उन्होंने बताया कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने केस वापस लेने के लिए उन्हें धमकाया है। उन्होंने कहा कि उनको धमकी दी जा रही है कि वो या तो मथुरा छोड़ दें, फिर मुकदमा वापस ले। उन्होंने कहा कि अब वो 23 मार्च को अदालत में तारीख के दिन मुकदमा वापस लेंगे।

फोन पर धमकी का आरोप

उन्होंने बताया कि फोन पर दो बार मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी मिलने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना जैंत में लिखित रूप में की है। केंद्रीय अध्यक्ष ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण के पक्षकारों पर केस की पैरवी गलत तरीके से करने के आरोप लगाए है।

उन्होंने खुद पर लगे केस की जानकारी देते हुए कहा कि उन पर 22 मुकदमे अब तक लगे हैं। लेकिन सब मुकदमे धर्म की लड़ाई में उन पर लगाए हैं। उन पर व्यक्तिगत कोई मुकदमा नहीं है।

उन्होंने मथुरा प्रशासन पर मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनजागरण यात्रा की पहले अनुमति दी गई थी। उसके बाद जनजागरण यात्रा को मुख्यमंत्री का आदेश बताकर रुकवाया दिया गया है।

Exit mobile version