Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल्ली में घूमे पार्टीशन म्यूजियम, मिलेगी कई रोचक जानकारी!

Partition Museum Delhi

लाइफस्टाइल डेस्क। Partition Museum Delhi – दिल्ली अपनी विभिन्न संस्कृतियों के लिए जानी जाती है, हर प्रकार के पर्यटकों के लिए घूमने की जगहे है। लेकिन अगर आप इतिहास प्रेमी है तो यहां आपको बहुत कुछ मिल सकता है, जैसे की Partition Museum। यहां आपको भारत-पाकिस्तान विभाजन की विभीषिका से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

Partition Museum Delhi

1947 में भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था, बंटवारे में लोगो को कई परेशानी झेलनी पड़ी थी। ऐसे में इस म्यूजियम में उन्ही लोगों से जुड़ी चीजों को संग्रहित किया गया है। यहां आने वाली पीढ़ी को विभाजन के बारे में कई जानकारी मिलेगी। ये जगह उन लोगो को समर्पित हैं, जिन्होंने एक ही रात में कई परेशानी झेलनी पड़ी।

इस म्यूजियम में शरणार्थियों के बर्तन, बैलगाड़ी, हथियार, कपड़े, अनाज ले जाता ऊंट, घोड़ा, लेटर बॉक्स, केतली आदि कई चीजे आपको देखने को मिलेगी। यहां लगभग 6 गैलरी मौजूद है और हर गैलरी में विभाजन के चरणों को दिखाया गया है।

बता दे, ये म्यूजियम दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास मौजूद है। साथ ही घूमने के लिए आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे के बीच जा कसते है। टिकट की बात करे तो भारतीय पर्यटक के लिए 10 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 250 रुपये है।

Exit mobile version