पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

स्पोर्ट्सपार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

Date:


पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। पार्थिव पटेल अब क्रिकेट के किसी फॉर्म में खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे। भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने बुधवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया। महज 17 साल की उम्र में पार्थिव पटेल ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।

सोशल मीडिया पर पार्थिव पटेल ने अपने संन्यास की घोषणा की। पार्थिव पटेल ने लिखा, ”मैं आज अपने 18 साल लंबे क्रिकेट करियर को अलविदा कह रहा हूं। बीसीसीआई ने मुझ पर भरोसा जताते हुए 17 साल की उम्र में ही टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका दिया। बीसीसीआई ने जिस तरह से मेरा साथ दिया है उसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।”

पिछले कुछ सीजन से पार्थिव पटेल आईपीएल में विराट कोहली की आरसीबी टीम का हिस्सा रहे हैं। इस सीजन भले ही उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका न मिला हो। लेकिन साल 2019 में उन्होंने टीम के लिए कई यादगार पारियां खेली थी। कई मौकों पर वह कप्तान विराट कोहली संग साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने का काम कर चुके हैं। आईपीएल में पार्थिव पटेल अब तक कई टीमों की ओर से खेल चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...