Monsoon Session के दूसरे दिन मंगलवार को भी Opposition के हंगामे के कारण Lok Sabha को दोपहर 2 बजे तक और Rajya Sabha को 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा। अपने पाठकों को हम बता दें कि Opposition का यह हंगामा कृषि कानून विरोधी आंदोलन, महंगाई और Pegasus जासूसी प्रकरण को लेकर चल रहा है। इसके चलते कई विपक्षी सांसद पहले से ही संसद को स्थगित करना चाहते है जिसका प्रस्ताव भी वो दे चुके हैं।
Monsoon Session के दूसरे दिन का हाल-
देश के Prime Minister Narendra Modi के साथ Central Home Minister Amit Shah आज संसद पहुंचे।
– विपक्षी पार्टी Congress के MP गौरव गोगोइ ने Pegasus जासूसी प्रकरण के विषय पर चर्चा के लिए सदन में स्थगन प्रस्ताव दिया है।
– Congress MP केसी वेणुगोपाल और नेता एलामरम करीम ने Pegasus Spyware का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं के द्वारा जासूसी प्रकरण पर चर्चा का प्रस्ताव रखा है।
– Information and Technology Minister अश्विनी वैष्णव आज राज्यसभा में ‘Pegasus जासूसी प्रकरण’ पर अपना बयान देंगे। बता दें कि Congress के Loksabha Member ‘Pegadus जासूसी प्रकरण’ मीडिया रिपोर्ट के मुद्दे पर फ्लोर रणनीति तैयार करने के लिए आज सुबह 10:30 बजे CPP Office में बैठक करेंगे।
– विपक्षी दल कांग्रेस के नेता मलिकार्जुन खड़गे ने Central Government पर हमला करते हुए कहा कि पहले Discussion और फिर उसके बाद Presentation। यदि Opposition चर्चा नहीं चाहता है उसको सिर्फ प्रेजेंटेशन देना है, तो फिर वह यह काम सेंट्रल हॉल में करें।
– सदन में Parliamentary Affairs Minister Prahlad Joshi ने कहा की इस मामले में सरकार का कोई लिंक नहीं है। Opposition इस मामले को बेवजह तूल देने की कोशिश में जुटा हुआ है। केंद्र को अपना काम करने दें। वहीं, इस पूरे मामले पर IT Minister ने पहले ही अपना बयान दे दिया है।
– Prime Minister की अध्यक्षता में BJP के सभी सांसदों की बैठक संपन्न हुई।
गौरतलब है कि बीते सोमवार को भी Parliament के Monsoon Session की शुरुआत हंगामे के साथ ही हुई थी। जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था।

