Site icon Buziness Bytes Hindi

Paris Olympic: कुश्ती में अमन सहरावत ने जगाई मेडल की आस

aman

पेरिस ओलंपिक में पहलवान अमन सहरावत ने 57 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। अमन सहरावत ने अल्बानिया के पहलवान को 12-0 से हराया। अल्बानिया के पहलवान के खिलाफ सुपीरियॉरिटी आधार पर इस जीत के साथ ही अमन सेहरावत अब मेडल से बस एक कदम दूर हैं। अगर अमन सहरावत सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचते हैं तो उनका सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा और अगर वहां भी जीतते हैं तो गोल्ड मेडल उनके नाम हो जाएगा। सेमीफाइनल में हारने के बावजूद उनके पास कांस्य पदक जीतने का मौका रहेगा।

महज 21 साल के इस पहलवान अमन सहरावत ने अब तक कई बड़ी प्रतियोगिताओं में गोल्ड जीता है। पिछले साल उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था। इस साल जगरेब में भी उन्होंने गोल्ड जीता। बुडापेस्ट में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। 2022 में अमन ने 61 किलोग्राम वर्ग में भी सिल्वर मेडल जीता। हालांकि, अब यह खिलाड़ी 57 किलोग्राम वर्ग में खेलता है। उनका सेमीफाइनल मुकाबला रात 9:45 बजे होगा।

सेहरावत के अलावा पुरुष हॉकी टीम और भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के पास भारत के लिए पदक जीतने का मौका है। भारत अब से थोड़ी देर में हॉकी में स्पेन से भिड़ेगा। इस मैच में जीत भारत को पेरिस ओलंपिक में चौथा पदक दिलाएगी। रात 11:30 बजे भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा अपना स्वर्ण पदक बचाएंगे।

Exit mobile version