Site icon Buziness Bytes Hindi

रणबीर की पत्नी बनेंगी परिणीति


रणबीर की पत्नी बनेंगी परिणीति

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आने वाली फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभाती नजर आयेंगी

बॉलीवुड निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा फिल्म एनिमल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कूपर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल की मुख्य भूमिका है।यह एक गैंगस्टर ड्रामा है।

बताया जा रहा है कि परिणीति फिल्म में रणबीर की पत्नी की भूमिका निभाने जा रही हैं जबकि अनिल कपूर उनके पिता के किरदार में दिखाई देंगे।

गौरतलब है कि नव वर्ष के अवसर पर रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म एनिमल का ऐलान किया था। सोशल मीडिया पर फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया गया था जिसमें रणबीर कपूर की केवल आवाज़ सुनाई दे रही है।

वीडियो में रणबीर बोल रहे हैं, पापा अगले जन्म में आप मेरा बेटा बनना, फिर देखना मैं आपसे कैसे प्यार करता हूं और सीखना आप क्योंकि उसके अगले जन्म में वापस मैं बेटा और आप पापा। तब ना पापा अपनी तरह से प्यार करना… मेरी तरह से नहीं। आप समझ रहे हैं ना पापा। बस आप समझ लो तो काफी है।

Exit mobile version