साजिद नाडियाडवाला की सनकी में सेट हुईं परिणीति

बॉलीवुडसाजिद नाडियाडवाला की सनकी में सेट हुईं परिणीति

Date:


साजिद नाडियाडवाला की सनकी में सेट हुईं परिणीति

साजिद नाडियाडवाला की सनकी में भी परिणीति चोपड़ा का नाम फाईनल हो चुका है। फिल्म एक रीमेक है लेकिन इसकी ज़्यादा डीटेल्स फिलहाल बाहर नहीं आई हैं। बस ये पता है कि फिल्म एक सस्पेंस ड्रामा है जिसके हीरो होंगे वरूण धवन। दोनों की केमिस्ट्री की एक झलक दर्शक ढिशूम में देख चुके हैं।

इसलिए परिणीति और वरूण की केमिस्ट्री के टीज़र के बाद उन्हें परदे पर साथ देखना काफी दिलचस्प होगा। हालांकि फिल्म शुरू होने में अभी समय है क्योंकि परिणीति और वरूण दोनों ही अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

इस समय बॉलीवुड में आए दिन नए प्रोजेक्ट अनाउंस हो रहे हैं और पुराने प्रोजेक्ट बंद हो रहे हैं। और देखा जाए तो हर स्टार के पास इस समय फिल्में ही फिल्में हैं। उन स्टार्स के पास जो काफी समय से फिल्मों से ब्रेक लिए हैं। कोरोना काल के बाद परिणीति चोपड़ा लगातार अपने प्रोजेक्ट्स के साथ फैन्स को इंटरटेन करने वाली हैं।

परिणीति चोपड़ा की संदीप और पिंकी फरार रिलीज़ के लिए तैयार हैं। वहीं वो साईना नेहवाल बायोपिक में भी नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल साईन की है जिसमें वो रणबीर कपूर की पत्नी की भूमिका में नज़र आने वाली हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...