फीस ​माफी को लेकर अभिभावकों ने बनाई मानव श्रंखला

मेरठ रीजनफीस ​माफी को लेकर अभिभावकों ने बनाई मानव श्रंखला

Date:


फीस ​माफी को लेकर अभिभावकों ने बनाई मानव श्रंखला

कहा- पब्लिक स्कूल थोप रहे ऑनलाइन पढ़ाई

मेरठ। पब्लिक स्कूलों में कोरोना काल की फीस माफी को लेकर चलाए जा रहे नो स्कूल नो फीस अभियान के तहत शुक्रवार को स्कूली बच्चों के अभिभावक चौधरी चरण सिंह पार्क में एकत्रित हुए। यहां से मानव श्रंखला बनाकर और हाथों में नो फीस के स्लोगन लेकर कलक्ट्रेट तक पहुंचे और यहां मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया। इसमें कोरोना काल के दौरान स्कूल फीस माफी की मांग की गई।
‘नो स्कूल नो फीस’ स्लोगन हाथ में लेकर शुक्रवार को कमिश्नरी पार्क में काफी संख्या में अभिभावक पहुंचे और डीएम को फीस माफी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पब्लिक स्कूलों में कोरोना काल की फीस माफी को लेकर चलाए जा रहे ह्यनो स्कूल नो फीसह्ण अभियान के तहत स्कूली बच्चों के अभिभावक चौधरी चरण सिंह पार्क में एकत्रित हुए।

यहां से मानव श्रंखला बनाकर कलक्ट्रेट तक पहुंचे और ज्ञापन दिया।
लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद रहे। बच्चे स्कूल नहीं जा रहे थे। स्कूल बंद होने के बावजूद, निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। फीस माफ करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे ​अभिभावकों ने कहा कि फीस जमा करने के लिए स्कूलों की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। सभी अभिभावक स्कूलों के इस दबाव का विरोध कर रहे हैं। अभिभावक संघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे अभिभावकों ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से सभी की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

बच्चे स्कूल भी नहीं गए और स्कूलों की ओर से फीस जमा करने को कहा जा रहा है। बच्चों पर ऑनलाइन पढ़ाई थोपी जा रही है, जोकि गलत है। बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई से कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अभिभावकों को स्मार्ट फोन खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। निजी स्कूल अभिभावकों और बच्चों का शोषण कर रहे हैं। जिले के कई छोटे स्कूलों ने तो फीस माफ कर दी है, लेकिन कुछ नामी स्कूल हैं जो फीस के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। अभिभावकों को परेशान किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...