Site icon Buziness Bytes Hindi

Bikini Controversy: परमहंस आचार्य की धमकी, पठान रिलीज़ हुई तो फिल्म मेकर्स का वध होगा

paramhans

फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण के भगवा बिकनी पहनने पर बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है, अभी तक तो फिल्म के बहिष्कार और प्रतिबन्ध की बात चल रही थी लेकिन अब तो मामला फिल्म बनाने वालों का वध करने तक पहुँच गयी है. बता दें कि परमहंस आचार्य ने पठान फिल्म को लेकर कहा कि भगवान ने जिहादियों का वध किया और अब सनातन धर्म के विरोधियों का साधु संत वध करने के लिए तैयार हैं. परमहंस आचार्य ने अभिनेता शाहरुख खान पर देश की संस्कृति को नीचा दिखाने का आरोप लगाते हुए आगे कहा कि अगर पठान फिल्म नहीं रोकी गई तो इन जिहादियों का वध उनके हाथ होगा, साथ ही जिस सिनेमा हाल में यह फिल्म दिखाई जाएगी उसे भी फूंक दिया जाएगा.

सिनेमाहाल भी फूंका जायेगा

बता दें कि उत्तराखंड के बाद अब अयोध्या में भी संत समाज इस विवाद पर सामने आया है और विरोध प्रदर्शन कर रहा है. अयोध्या के संतों का कहना है कि फिल्म ने हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत किया है, इन संतों ने चेतावनी दी है कि अगर किसी भी सिनेमाघर में पठान फिल्म चली तो उसे जला दिया जाएगा. हालाँकि अभी तक बात विरोध प्रदर्शन तक ही सीमित थी. हिन्दू महासभा ने भी फिल्म में बदलाव की मांग की थी. भाजपा नेताओं की तरफ से भी भगवा बिकनी पर ही ऐतराज़ जताया गया था. फ़िल्मी दुनिया से जुड़े लोगों ने भी कहा था अगर कोई चीज़ विवादित है तो गाने को रीशूट किया जा सकता है.

पठान में बदलाव की अभी कोई खबर नहीं

वहीँ अभी तक शाहरुख़ कैंप से इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है कि वो फिल्म में कुछ बदलाव करेंगे या फिर गाने से उस विवादित बिकनी वाला दृश्य हटाएंगे, बता दें कि पहले सिर्फ भगवा बिकनी पर ही विवाद था लेकिन अब दीपिका की पूरी वेशभूषा पर विरोध जताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि भारतीय संस्कृति में ऐसी वेशभूषा की कोई जगह नहीं है, समाज में इस तरह के कपडे पहनने से एक गलत सन्देश जाता है.

Exit mobile version