Site icon Buziness Bytes Hindi

पिंटू सेंगर हत्याकांड में पप्पू स्मार्ट अरेस्ट


पिंटू सेंगर हत्याकांड में पप्पू स्मार्ट अरेस्ट

कानपुर में पिछले दिनों एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया था. चकेरी में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रेश सिंह के यहां 20 जून को पिंटू सेंगर पहुंचे थे.वहां से निकलकर वह थोड़ी दूर ही पहुंचे थे कि उनकी ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी.चकेरी में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के घर के बाहर दिन दहाड़े बसपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य रहे नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सेंगर की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया था.पुलिस ने मामले में आरोपी आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट को उसके बड़े भाई और बेटे के साथ मध्यप्रदेश से अरेस्ट कर लिया.

किराए के मकान में नाम बदलकर रह रहा था
कानपुर पुलिस ने छिड़वाड़ा के देहात थाना पुलिस के साथ सँयुक्त अभियान में मध्यप्रदेश के छिड़वाड़ा नगर के देहात थाना क्षेत्र के परासिया रोड स्थित कामठी विहार कालोनी से दबोच लिया है। पप्पू स्मार्ट वहाँ किराए के मकान में नाम बदल कर रहा था.वही कानपुर पुलिस अभी आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट की गिरफ्तारी से इंकार कर रही है. एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि पिंटू सेंगर हत्याकांड में अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है. पुलिस की टीमें लगी है जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

भाई ने दर्ज कराया मुकदमा
पिन्टू के भाई धमेंद्र ने आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट, सऊद अख्तर, महफूज अख्तर, मनोज गुप्ता दो अधिवक्ता समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद लगातार पुलिस की कई टीमें हत्याकांड के खुलासा में लगी है लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नही लग पा रहा था.जनवरी 2017 में पिंटू सेंगर पर जानलेवा हमला प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर हुआ था. भूमाफिया सऊद अख्तर और उसके साथी सफेदपोश कारोबारी पप्पू स्मार्ट ने शूटर गैंग को उसकी हत्या की सुपारी दी थी.

Exit mobile version