Site icon Buziness Bytes Hindi

UKSSSC Paper Leak : पेपर लीक मास्टरमाइंडर मूसा के साथी को लखनऊ से किया गिरफ्तार, 3.80 लाख रुपये बरामद

देहरादून। पेपर लीक के मास्टरमाइंड सैयद सादिक मूसा के एक साथी संपन्न राव को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के घर से पेपर लीक से कमाए हुए 3.80 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। वह मूसा के साथ परीक्षा से पहले हल्द्वानी आया था और वहां से अन्य साथियों को पेपर उपलब्ध कराए थे। पेपर लीक मामले में अभी तक ये 34वीं गिरफ्तारी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तारियों का दौर जारी है। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर संपन्न राव को गोमतीनगर, लखनऊ से गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से गाजीपुर जिले का रहने वाला है। उसने पेपर लीक में अहम भूमिका निभाई थी।

मूसा और उनके अन्य साथियों के साथ वह हल्द्वानी आकर कुछ दिन रूका था। जहां पर उसने अन्य साथियों को पेपर उपलब्ध कराए थे। आरोपी के आवास से 3.80 लाख रुपये मिले हैं। एसएसपी ने बताया कि एसटीएफ ने पूर्व में गिरफ्तार अन्य अभियुक्त विपिन बिहारी के लखनऊ स्थित आवास से पेपर लीक के एवज में मिले छह लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पेपर लीक मामले में एसटीएफ अभी तक 92 लाख रुपये की बरामदगी कर चुकी है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता चला है। उनके दर्जनों बैंक अकाउंट फ्रीज किए हैं।

Read also: गजब! ब्लैकलिस्टेड कंपनी से कराई वन दरोगा की आनलाइन परीक्षा,छह महीने से चल रही कंपनी की जांच

पेपर लीक गिरोह सरगना सैयद सादिक मूूसा और उसके साथी योगेश्वर राव की तलाश एसटीएफ सरगर्मी से कर रही है। एसएसपी ने बताया कि एसटीएफ की टीमें यूपी के लखनऊ सहित अन्य संभावित जगहों पर उनकी तलाश कर रही हैं। फिलहाल दोनों अंडग्राउंड हैं। यह भी पता चला है कि नेपाल भाग गए हैं। नेपाल भागने की आशंका के चलते वहां संपर्क सूत्रों के जरिये दोनों का पता लगाया जा रहा है। जल्द दोनों को गिरफ्तार करने का दावा एसटीएफ द्वारा किया गया है।

Exit mobile version