Site icon Buziness Bytes Hindi

Papaya Leaf Benefits: पपीते के पत्ते है बेहद फायदेमंद, करेंगे बीमारियों से सुरक्षा!

लाइफस्टाइल डेस्क। Papaya Leaf Benefits – स्वास्थ्य लाभ के लिए पपीते का सेवन किया जाता है, ये विटामिन-ई, सी और बीटा-कैरोटीन के साथ एंटीऑक्सिडेंट्स गुणों से भी भरपूर होता है। लेकिन ये पपीता के साथ ही उसके पत्ते भी शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकते हैं। ये मानसून में फैलने वाले कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा कर सकते है। 

फल की तरह, पपीते के पत्ते में पपैन और काइमोपैपेन जैसे एंजाइम होते है, ये पाचन में मदद करने के साथ ही सूजन और रक्त के अवयवों में सुधार करने में भी लाभकारी होता है। इसके अलावा, अल्कलॉइड यौगिक रूसी और गंजेपन पर भी ये मदद कर सकता है। 

Read also: Bhujang Asana: कंधे और कमर को मजबूत बनाएगा प्रतिदिन किया गया ये दस मिनट का योग

डेंगू बुखार में पपीते के पत्ते के रस का सेवन करना काफी कारगर माना जाता है। पपीते का फल और इसकी पत्तियां पाचन के लिए काफी कारगर होता है, ये लिवर की सेहत को बेहतर बनता है। (UP News In Hindi)

पपीते के पत्ते का रस लिवर की सफाई करता है, यही कारण है की लोग इसे क्रोनिक लिवर डिजीज, पीलिया और लिवर सिरोसिस जैसी समस्याओं में लाभकारी मानते है। 

 

Exit mobile version