Site icon Buziness Bytes Hindi

Pant’s Road Accident: पंत पर नहीं चलेगा ओवर स्पीडिंग का मामला

pant

टीम इंडिया के विकेटकीपर बैट्समैन रिषभ पंत का कल उत्तराखंड जाते हुए एक भयानक रोड एक्सीडेंट हुआ जिसमें उनकी जान भी जाते जाते बची, उनकी मर्सिडीज़ गाड़ी जलकर ख़ाक हो गयी. घटनास्थल की तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया पर तरह की बाते होने लगीं, सभी लोग यह जानना चाहते थे कि हादसे की वजह क्या थी, क्या ओवरस्पीडिंग का मामला तो नहीं क्योंकि पंत पर इससे पहले भी ओवर स्पीडिंग के चालान हो चुके हैं.

पंत ने कही थी झपकी आने की बात

ओवर स्पीडिंग के सवाल पर DGP अशोक कुमार ने कहा कि उनके अधिकारीयों ने ऐसी कोई बात नहीं बताई है, उनके मुताबिक ये स्लीपिंग का मामला है. DGP के इस बयान का मतलब है कि पंत पर ओवर स्पीडिंग का मामला नहीं चलेगा। बता दें कि स्लीपिंग की बात पंत ने बताई थी. पंत ने अस्पताल जाते हुए एम्बुलेंस में स्टाफ को बताया कि उन्हें झपकी आयी और उसके बाद उन्होंने गाडी को जलते हुए देखा, मतलब उन्हें मालूम नहीं कि गाड़ी कैसे टकराई। पुलिस ने शायद पंत के इस स्टेटमेंट पर ही स्लीपिंग थियोरी को स्वीकार कर लिया हालाँकि गाड़ी की जलने के अलावा उसकी जो हालत है वो कुछ और कहानी कहती है.

पुलिस और BCCI के बयानों में विरोधाभास

डीजीपी ने पंत की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी, उनके मुताबिक पंत की हालत ठीक है कोई सीरियस छूट नहीं हैं, एयरलिफ्ट की बात पर उन्होंने कहा कि इसकी ज़रुरत नहीं है. एयरलिफ्ट सिर्फ गंभीर मामलों में होता है. उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर जाकर जांच करेगी, उसकी रिपोर्ट के बाद ही कुछ और कहा जा सकता है. हालाँकि कल BCCI ने आधिकारिक रूप से बताया है कि पंत के घुटने का लिगामेंट फट गया है, उनके शरीर की अन्य चोटों के लिए उनका MRI कराया जायेगा। वहीँ मीडिया में एक खबर यह भी है कि BCCI ने मैक्स हॉस्पिटल जहाँ पर पंत का इलाज चल रहा है एक पत्र भेजकर कहा है कि वो पंत के बारे में हेल्थ बुलेटिन न जारी करे.

Exit mobile version