Site icon Buziness Bytes Hindi

Pant’s Injury Update: पंत को मुंबई शिफ्ट करने की तैयारी

pant

देहरादून में सड़क हादसे का शिकार हुए टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ को बेहतर इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट करने का फैसला किया गया है, पंत का 30 दिसंबर की सुबह रुड़की जाते देहरादून में भयंकर सड़क हादसा हुआ था जिसमें वो मौत के मुंह से बचकर निकले थे. उनकी मर्सिडीज़ गाडी पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गयी थी. फिलहाल उनका इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है.

बिजनेसबाइट्स ने पहले ही दी थी खबर

बिजनेसबाइट्स ने इस बारे में खबर पहले ही दी थी कि ऋषभ पंत को उनकी स्पोर्ट्स इंजरी के लिए मुंबई शिफ्ट किया जा सकता है. दरअसल रिषभ पंत के शरीर पर जो घाव या चोट हैं वो तो जल्द ही बाहर जायेंगे, चेहरे पर जो चोट आयी है उसकी प्लास्टिक सर्जरी भी हो चुकी है लेकिन उनके घुटने में जो चोट आयी है वो उनके क्रिकेट कैरियर के लिए काफी महत्वपूर्ण है, उनके घुटने का लिगमेंट फट गया है जिसका बेहतर इलाज मुंबई में ही हो सकता है. वहीँ पर उसकी एडवांस MRI होगी जिससे यह पता लगेगा कि मामला सर्जरी तक तो नहीं पहुंचा है, अगर ऐसा हुआ तो फिर तय किया जायेगा कि सर्जरी मुंबई में होगी या फिर उन्हें इसके लिए विदेश भेजा जायेगा।

पंत के घुटने में पहले से ही थी प्रॉब्लम

पंत को इस घुटने में पहले ही प्रॉब्लम थी जिसकी वजह से उन्हें श्रीलंका के खिलाफ श्रंखला से विराम दिया गया था ताकि वो NCA जाकर रिहैब कर सकें। एक विकेटकीपर के लिए घुटना शरीर का सबसे अहम् अंग समझा जाता है क्योंकि उसके मूवमेंट अन्य फील्डरों से कहीं अलग और कहीं ज़्यादा होते हैं. ऐसे में ऋषभ पंत के लिए उनके भविष्य के लिए घुटना का ठीक होना बहुत अहम् है. हालाँकि BCCI ने तो इस चोट के बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी लेकिन मैक्स हॉस्पिटल ने पंत की चोटों को मामूली बताया था, हो सकता है कि किसी दिशानिर्देश की वजह से ऐसा कह रहे हों. बहरहाल अभी यह तय हो गया है कि पंत की चोट गंभीर है.

Exit mobile version