रुड़की। रूड़की में आज एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। पटाखा फैक्ट्री संकरी गली में चल रही थी। आग लगने के बाद करीब एक घंटे तक रूड़की तेज धमाके से दहलती रही। पटाखा फैक्ट्री में आग से गली और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। फैक्ट्री के आसपास बने मकान में रहने वाले लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पर मौके पर हजारों की संख्या में लोग एकत्र हो गए।
सोमवार जिस समय आग लगी उस समय लोग घरों में कामकाज में लगे थे। फैक्ट्री के आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों पर थे। जिस समय धमाके की अवाज आनी शुरू हुई तो लोग दहशत में आ गए। लोग घरों की छतों व बाहर निकल आए। फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि पड़ोस के मकानों में गर्माहट से दरारें आ गई।
आग से दीवार और घरों की छत गिरने के डर से पड़ोस में रहने वाले लो बाहर निकलकर गली में आ गया। जिस जगह फैक्ट्री चल रही थी। उसके पास दुकानों में सरसों के तेल सहित अन्य सामान के गोदाम थे। आग की चपेट में ये गोदाम आ गए। उनमें रखा अधिकतर सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा दीवारें नीचे गिर गई।
आग इतनी भीषण थी कि छत के ऊपर बने पीतल के बर्तनों के गोदाम तक पहुंच गई। आग से पीतल के बर्तन पिघल गए। गोदाम के बाहर टिनशेड पिघल गए। जबकि छत पर रखा कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने जिस जगह हादसा हुआ है। उस जगह बने गोदाम मालिकों की सूची तैयार की है।
जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ उस गोदाम के पास मांझे और रंगों की दुकान में तीन गैस सिलिंडर रखे थे। आग लगने के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
मांझे और रंगों की दुकान में एक गल्ला रखा था। बताया जा रहा है कि उसमें दो से ढाई लाख रुपए रकम रखी थी। आग गल्ले तक पहुंची तो रकम जलकर राख हो गई। पुलिस ने गल्ले को कब्जे में लिया और फैक्ट्री मालिक के घर पहुंचाया।
अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, एक घंटे तेज धमाकों से दहली Roorkee
