Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: शेफ पंकज की पानी पकौड़े वाली रेसिपी, जरूर करे ट्राई!

Pani Pakoda Recipe

लाइफस्टाइल डेस्क। Pani Pakoda Recipe – एक ही तरह के पकौड़े खाकर बोर हो गए है तो पानी पकौड़े रेसिपी एक बार ट्राई जरूर करे। ये काफी स्वादिष्ट लगते है साथ ही चटपटे भी होते है। इसकी रेसिपी मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।

पानी पकौड़े सामग्री

1 कप बेसन, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, 2 गिलास पानी, 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला, एक चुटकी हींग, लाल मिर्च पाउडर, ¼ कप पुदीने के पत्ते, 2 बड़े चम्मच नींबू का रस, 1 कप धनिया, 3-4 हरी मिर्च, 200 मिलीलीटर अमरूद का रस, ½ छोटा चम्मच चीनी, ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/2 कप इमली का गूदा, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक और तेल।

पानी पकौड़े रेसिपी ( Pani Pakoda Recipe)

पहले बेसन, लाल मिर्च पाउडर, नमक को एक बाउल में डालें। फिर थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और बेकिंग सोडा डालकर बैटर तैयार कर लें और 10 मिनट के लिए रख दें। अब एक बाउल में 2 गिलास पानी, इमली का पानी, अमरूद का रस, 2 टेबल स्पून हरी चटनी मिला लें। इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, हींग, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हुआ पुदीना, हरा धनिया, 1/2 छोटा चम्मच चीनी, नींबू का रस भी अच्छे से मिला ले।

इसके बाद, कढ़ाही में तेल गर्म करें और थोड़ा-थोड़ा बैटर डालकर पकौड़े बना लें। पकौड़े फ्राई कर प्लेट में निकालकर रख दें, बस अब पकौड़े को पानी में डालें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बस 10 मिनट बाद तैयार है पानी पकौड़े।

Exit mobile version