लाइफस्टाइल डेस्क। Paneer Makhani Recipe – आज हम आपके लिए एक शानदार रेसिपी लाए है, जो की है पनीर मखनी। इसे आप चाहें तो लंच या डिनर पर बना सकते है, इसका स्वाद सभी को पसंद आएगा। पनीर मखनी एक ऐसी डिश है जिसे आप रोटी या चावल किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पनीर मखनी सामग्री – 500 ग्राम पनीर, 1 कप मखनी मसाला, 2 टेबलस्पून घी, 1 टीस्पून गरम मसाला, नमक- स्वादानुसार, 1 तेजपत्ता, 4 टेबलस्पून फ्रेश क्रीम, 1/4 कप फुल फैट दूध, 1 टीस्पून कसूरी मेथी।
Read also: रसोई Bytes: इस आसान तरीके से बनाएं चिली पनीर (Chilli Paneer Recipe), सब पूछेंगे रेसिपी
पनीर मखनी रेसिपी (Paneer Makhani Recipe)-
पहले आप पनीर को क्यूब्स में काट लें और फिर मखनी मसाला तैयार करे। मखनी मसाला बनाने के लिए पैन गरम कर प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें, फिर कद्दूकस किया अदरक और टमाटर डालें। थोड़ी देर में नमक, थोड़ी सी चीनी, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, टमैटो केचअप डालकर मिक्स करे। अब जब तक कि ये तेल न छोड़ दें तब तक भुने।
इसके बाद पनीर, गरम मसाला और दूध डालकर 10-15 मिनट धीमी आंच पर ढककर पकाएं, जब आपको ग्रेवी गाढ़ी नजर आने लगे तो गैस बंद कर दें। साथ ही ऊपर से कसूरी मेथी डालकर मिक्स कर ले। बस लीजिए तैयार है पनीर मखनी।

