Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: पनीर का मीठा खुरमा होता है लाजवाब, ये है रेसिपी!

लाइफस्टाइल डेस्क। Paneer Khurma Recipe – आज हम आपके लिए पनीर से बना खुरमा की रेसिपी लाए है, जो की एक बिहारी स्वीट डिश है। इसे बेलग्रामी भी कहते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस स्वीट डिश का मजा लेना चाहते है तो पनीर का खुरमा जरूर ट्राई करें। ये खाने में तो स्वादिष्ट होगा ही लेकिन साथ ही ये प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होगा जो सेहत के लिए फायदेमंद है। 

पनीर का खुरमा सामग्री – 260 सौ ग्राम पनीर और चीनी, अगर आप ज्यादा पनीर लेकर इसे बनाना चाहते है तो चीनी की मात्रा को भी बढ़ा लें। सीधा मतलब ये है की आप अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं। 

Read also: रसोई Bytes: ट्राई करें राजमा पनीर रेसिपी, स्वाद लगेगा लाजवाब!

पनीर का खुरमा रेसिपी ( Paneer Khurma Recipe ) –

पहले चीनी की चाशनी को तैयार करें, जिसके लिए हमे तीन चौधाई कप चीनी और डेढ़ कप पानी को कूकर में रखना होगा और पानी में उबाल आने देना होगा। ऐसा करने से चीनी पूरी तरह से पानी में पिघल जाएगी। इसके बाद, 200 ग्राम पनीर लेकर इन्हें क्यूब्स में काट लें और पिघले हुए चीनी की चाशनी में डाल दें। जब आप पनीर को चाशनी में डाल रहे हो तो उसमे  फिर से उबाल आने दे। ध्यान दे पनीर के टुकड़ों को किसी चम्मच से ना चलाएं, इसे उबलने दें। अब कूकर में ढक्कन लगाकर बंद कर दें। अब एक सीटी लगाने के बाद गैस की आंच को धीमा कर दें। 

धीमी आंच पर पनीर को करीब आधे घंटे तक पकाएं, अब आप देखेंगी पनीर पूरी तरह से गोल्डन ब्राउन हो गया है लेकिन चाशनी पतली ही है। ऐसे में आप फिर से ढक्कन हटाकर तेज आंच पर इसे पकाएं। चाशनी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद करे। अब कूकर को ऐसे ही ठंडा होने के लिए छोड़ दें और पनीर के टुकड़ों को किसी चलनी पर रख दें। ऐसा करने से चाशनी छनकर दूसरे बर्तन में इकट्ठी हो जाएगी। बस तैयार है पनीर खुरमा। 

 

Exit mobile version