Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: घर पर बनाएं पनीर काठी रोल, आएगा सबको पसंद!

लाइफस्टाइल डेस्क। Paneer Kathi Roll Recipe – अगर आप कुछ  सेहतमंद, प्रोटीन से भरपूर रेसिपी देख रहे है तो पनीर काठी रोल से बढ़िया कुछ नहीं। ये झटपट बनकर तैयार हो जाता है और साथ ही बच्चे हो या बड़े सबको ये पसंद भी आएगा। चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

Read also: रसोई Bytes: घर पर बनाएं मजेदार ‘अंडे के कोफ्ते’, ये रही रेसिपी!

पनीर काठी रोल सामग्री – तेल, एक चौथाई चम्मच राई,  जीरा, हरी मिर्ची, हीग एक चुटकी, प्याज एक, शिमला मिर्च, नमक स्वादानुसार, नमक, हल्दी पाउडर, एक कप पनीर छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, बारीक कटी हुई धनिया की पत्तियां, दो चम्मच दही, एक चम्मच केचप,  रोटी। 

पनीर काठी रोल विधि (Paneer Kathi Roll Recipe) –

पहले पैन में एक चम्मच तेल डालकर कर जीरा चटकाएं और साथ ही उसमे राई, हरी मिर्ची, हींग डालें। फिर बारीक कटा प्याज डालकर चलाएं और साथ में  शिमला मिर्च कटी हुई डाल दें। अब नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से मिलाकर चलाते रहें। 2 – 3 मिनट तक इसे चलाकर पकाएं। 

Read also: रसोई Bytes: घर पर तैयार करे बची हुई दाल से पकौड़े, लगेंगे जबरदस्त!

इसके बाद इसमे पनीर के छोटे टुकड़े डाल दें और तेज आंच पर सारी सब्जियों को पकाएं। अब बस धनिया की पत्ती डालकर चलाएं और गैस बंद कर दें। आखिर में दही और केचप डालें और मिक्स कर दें। अब रोटी पर इस  तैयार पनीर और शिमला मिर्च का मिक्सचर रखें और  थोड़ा सा केचप रोटी पर लगा दें। फिर रोल कर दे। बस लीजिए तैयार है पनीर काठी रोल

 

Exit mobile version