यदि आप चावल के प्रेमी है और उसको बनाना चाहते है हेल्थी और टेस्टी तो यह पनीर फ्राइड राइस रेसिपी है आपके लिए। इस रेसिपी की मुख्य सामग्री पनीर है जिसमे प्रोटीन और ज़िंग की उपयुक्त मात्रा उपलब्ध है जो आपके सेहत के लिए जरूरी है। आइये जाने पनीर फ्राइड राइस को बनाने का तरीका जो बेहद आसान है।
पनीर फ्राइड राइस बनाने की सामग्री
- 1/2 कप उबले चावल
- 8-10 पनीर क्यूब्स
- 1 टेबल-स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टी-स्पून काली मिर्च
- 1 टी-स्पून सोया सॉस
- नमक स्वादानुसार
- 1 कटा हुआ प्याज
- 1 कटा हुआ गाजर
- 1/2 कटी शिमला मिर्च
- 1/4 कप कटा हुआ मशरूम
कैसे बनाये पनीर फ्राइड राइस
- पनीर फ्राइड राइस बनाने के लिए आपको उबले हुए चावल चाहिए और मुख्य सामग्री पनीर। पनीर को छोटे टुकड़ो में काटना आवश्यक है।
- पनीर के कुबेस को मक्के के आते में लपेटकर गरम आयल में फ्राई कर ले और उसे क्रिस्पी होने दे।
- एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए।
- अब प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और मशरूम आदि सब्जियाँ और पनीर को कढ़ाई में डालें। उन्हें अच्छी तरह से टॉस करें और फ्लेवर मिक्स होने दें।
- इसके बाद सब्जियों में लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डेल और सोया सॉस भी डालकर अच्छे से मिलाएँ।
- मसालों को सब्जी में मिलाने के बाद स्वादानुसार नमक डालें।
- अब आप अंतिम चरण में है जहां आपको पके हुए चावल डालने है और सब्जियों के साथ अच्छी तरीके से मिलाये।
- अब आपके पनीर फ्राइड राइस तैयार है जिसे एक बाउल में गरमागरम परोसें और आनंद लें!

