पंचायत चुनाव : 15 अप्रैल को होगा पहले चरण का मतदान

मेरठ रीजनपंचायत चुनाव : 15 अप्रैल को होगा पहले चरण का मतदान

Date:


पंचायत चुनाव : 15 अप्रैल को होगा पहले चरण का मतदान

15, 19, 26 और 28 अप्रैल को मतदान, 2 मई मतगणना
पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज होनी है सुनवाई

लखनऊ। पंचायत चुनाव महासंग्राम की तारीखोें का ऐलान हो गया है। 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान के साथ शुरू हो रहे महासंग्राम में 19, 26 और 28 अप्रैल को अन्य चरणों की वोटिंग होगी। पंचायत चुनाव की मतगणना 2 मई को होगी। चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया भी 3 अप्रैल से 18 अप्रैल तक अलग-अलग चरणों में चलेगी। पंचायत चुनाव में आरक्षण और आरक्षित एवं अनारक्षित सीटों के आवंटन की अंतिम सूची का प्रकाशन शुरू हो गया है। हालांकि पंचायत चुनाव को लेकर आज एक विशेष याचिका की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी। ऐसे में पंचायत चुनाव की भविष्य सुप्रीम कोर्ट के हाथ में है।

गांव की सरकार यानी पंचायत चुनाव की अधिसूचना आज चुनाव आयोग की ओर से जारी कर दी गयी है। लखनऊ में आयोजित पत्रकार वार्ता में चुनाव आयोेग के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल, दूसरा चरण का मतदान 19 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और चैथा चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। 2 मई को सभी चरण की मतगणना होगी। पहले चरण के लिए नामांकन 3 अप्रैल से 4 अप्रैल, दूसरे चरण का नामांकन 7-8 अप्रैल, तीसरे चरण का नामांकन 13 और 15 अप्रैल, चतुर्थ चरण का नामांकन 17-18 अप्रैल को होगा। पहले चरण में गाजियाबाद, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी ,महोबा, प्रयागराज, रायबरेली ,हरदोई, अयोध्या ,श्रावस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही में मतदान होगा।

वहीं पंचायत चुनाव में आरक्षण और आरक्षित एवं अनारक्षित सीटों के आवंटन की अंतिम सूची का प्रकाशन कार्य भी शुरू कर दिया गया है। आज सभी बचे हुए जिलों की ओर से भी वहां की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएंगी और सभी 75 जिलों का पूरा ब्यौरा जिलाधिकारियों की ओर से पंचायती राज विभाग को ऑनलाइन भेज भी दिया जाएगा।

पंचायत चुनाव का भविष्य सुप्रीम कोर्ट के हाथ में

पंचायत चुनाव को लेकर बीती सीतापुर जिले के बिसवां के दिलीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दाखिल कर रखी है। याचिका में 15 मार्च को हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के खिलाफ सुनवाई होनी है। ऐसे में पंचायत चुनाव का भविष्य सुप्रीम कोर्ट के हाथ में है। आज होने वाली सुनवाई पर चुनाव अधिकारियों से लेकर प्रत्याशियों तक की निगाहें लगी हुईं हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि सरकार और चुनाव आयोग इस सुनवाई के लिये पूरी तरह से तैयार है और सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में ही रहेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...