पंचायत चुनाव नतीजे: राम की नगरी में मुरझाया कमल

उत्तर प्रदेशपंचायत चुनाव नतीजे: राम की नगरी में मुरझाया कमल

Date:


पंचायत चुनाव नतीजे: राम की नगरी में मुरझाया कमल

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में हुआ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लिटमस टेस्ट की तरह देखा जा रहा है. इस लिटमस टेस्ट में कुछ रुझान ऐसे आ रहे हैं, जो कहीं ना कहीं चौंकाने वाले हैं- योगी सरकार में राम मंदिर का कार्य शुरू हो जाना विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए एक बड़ी जीत माना जा रहा था और न केवल अयोध्या में बल्कि यूपी में बीजेपी को इसके जरिए वोटों में बढ़ोत्तरी की पूरी उम्मीद थी. लेकिन पंचायत चुनाव के रुझानों में कुछ और ही तस्वीर नजर आ रही है. अयोध्या में 40 में से 24 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी केवल 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जनपद की 14 सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे हैं. हालांकि अभी रुझान और नतीजे आने में कई घंटे तक बाकी हैं.

उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनावों के रुझान में 3050 जिला पंचायतों में से 702 पर बीजेपी आगे चल रही है. सपा 504 पर, तो बसपा 132 पर बढ़त लिए है. वहीं कांग्रेस 62 सीटों के साथ आगे है, जबकि अन्य 608 के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

Read also: सौ दिन कोविड ड्यूटी करने वालों को कोविड राष्ट्रीय सेवा सम्मान, सरकारी नौकरी में प्राथमिकता

बता दें की पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों के चयन में ही पार्टी में विद्रोह की स्थिति बन गई थी. 79 सीटों के लिए करीब 350 आवेदन आए थे. ज्यादातर आवेदन पार्टी के कार्यकर्ताओं के थे, टिकट ना मिलने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने बगावती तेवर अपना लिया था, जिससे नाराज होकर प्रदेश कार्यालय में बगावत करने वाले पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को 6 वर्षों के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related