Site icon Buziness Bytes Hindi

PAN Card: कहीं आपके PAN Card पर तो नहीं है फर्जी लोन, जल्द करें चेक

PAN Card

PAN Card

बिजनेस– बढ़ती तकनीकी ने आज हमारी लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल दिया है। हम बैंक से जुड़े काम हों या हमारी डेली लाइफस्टाइल से जुड़े काम डिजिटल तरीके से ही करना पसंद करते हैं। वहीं अगर हमें लोन चाहिए होता है तो हम डिजिटल बैंकिंग एप का सहारा लेते हैं और घर बैठे अपना लोन कंफर्म करवा लेते हैं।

लेकिन कई बार जब हम लोन के लिए अपना पैन कार्ड अप्रूवल के लिए देते हैं और हम सावधानी नहीं बरतते तो यह डिजिटल काम हमारे लिए समस्या बन जाता है। अगर हमारा पैन कार्ड किसी गलत हाथ में लग जाता है तो कई बार लोग हमारी अनुमति के बिना ही बैंक से लोन निकाल लेते हैं।

वहीं आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे आप असानी से यह चेक कर सकते हैं कि आपके पैन कार्ड का किसी अन्य व्यक्ति ने इस्तेमाल करके लोन तो नहीं ले लिया है।

जानें कैसे चेक करें आपके पैन कार्ड पर लोन लिया गया है-

1- अगर आपको लगता है कि आपका पैन किसी गलत हाथ में चला गया है और कोई उसका इस्तेमाल करके आपके नाम से बैंक लोन करवा रहा है। तो आप चिंता छोड़िए और इसको घर बैठे चेक कर लीजिए की आपके पैन कार्ड पर लोन लिया गया है या नहीं..?

2- आपके पैन कार्ड पर लोन है या नहीं इसको चेक करने के लिए आपको सबसे पहले www.cibil.com की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

3- इसके बाद आपके सामने होंम पेज खुलकर आएगा। अब आपको Get Your Cibil score का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।

4- आपके सामने सब्सक्रिप्शन प्लान का ऑप्शन आएगा आप इसको चुन भी सकते हैं और स्किप भी कर सकते हैं।

5- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।

6-जब आप रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने डिटेल फील करने का फॉर्म आएगा। इसमे आपको अपनी जन्मतिथि, मोबाइल नंबर,ईमेल भरनी होगी।

7- पैन कार्ड का एक पासवर्ड क्रिएट होगा।

8- पासवर्ड क्रिएट होने के बाद आपको चेक सिबिल स्कोर पर क्लिक करना होगा।

9-इसके बाद आप जैसे ही ओटीपी डालेंगे। आपके सामने लोन सेक्शन खुलकर आएगा।

10- लोन सेक्शन खुलने के बाद आप आसानी से अपने पैन कार्ड पर हुए फर्जी लोन को चेक कर सकते हैं।

Exit mobile version