Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: बच गई है पालक की सब्जी, तो झटपट बनाएं पालक सैंडविच !

Palak Sandwich Recipe

लाइफस्टाइल डेस्क। Palak Sandwich Recipe – सर्दियों के मौसम में पालक की सब्जी हर कोई बनता है, लोग इसे खाना काफी पसंद करते है। लेकिन अगर ये बच जाए तो इसे फेके नहीं बल्कि इससे पालक सैंडविच तैयार करे। आपके घरवालों को ये खूब पसंद आएगा।

पालक सैंडविच सामग्री

1 कप बची हुई पालक की सब्जी, 1/2 कप स्वीट कॉर्न, 1 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च, 4 ब्रेड, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच बटर, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 बारीक़ कटा हुआ प्याज, 1 उबला आलू, 1/2 चम्मच चाट मसाला, और 1 चम्मच धनिया पत्ता।

पालक सैंडविच रेसिपी (Palak Sandwich Recipe)

पहले पैन को गर्म करके पालक की सब्जी थोड़ा पका लें और एक बर्तन में उबले आलू, हरी मिर्च, स्वीट कॉर्न, नमक, चाट मसाला, नमक और नींबू के रस को डालकर मिक्स कर लें। अब पैन में तेल गर्म कर उसमे बैटर को पका लें। फिर 2 ब्रेड के स्लाइस के बीच में मिश्रण को डाल लें। बस पैन में बटर को गर्म कर सैंडविच को टोस्ट कर लें।

Exit mobile version