Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: घर पर बनाएं पालक पत्ता चाट, आएगा गज़ब का स्वाद !

Palak Patta Chaat Recipe

लाइफस्टाइल डेस्क। Palak Patta Chaat Recipe – सर्दियों में पालक का काफी सेवन किया जाता है, ये खाने में तो अच्छा लगता ही है लेकिन साथ ही सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर को कई समस्याओं से निजात भी दिलाता है। ऐसे में क्यों न इससे कुछ डिफरेंट और टेस्टी स्नैक्स तैयार किया जाए। जैसे की पालक पत्ता चाट, चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पालक पत्ता चाट समाग्री

12 पालक के पत्ते, 2 कप बेसन, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 4 बड़े चम्मच दही, स्वादानुसार नमक, 1 पैकेट बेसन के सेव, और 1 अनार।

पालक पत्ता चाट रेसिपी (Palak Patta Chaat Recipe)

पहले पालक के पत्तों को तोड़कर अलग रख धोकर सूखने के लिए छोड़ दें, अब दूसरे बाउल में दही डालें और उसमें चीनी मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आप चाहे तो दही को खट्टा भी रख सकते है। इसके बाद, कटोरे में बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालें और आधा कप पानी डाल घोल तैयार कर लें। फिर कढ़ाही में तेल गर्म कर पालक के पत्तों को घोल में डुबोकर फ्राई कर लें।

अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें, बस इसके ऊपर दही डाल दें साथ ही नमक, चाट मसाला, अनार के दाने, सेव डालकर सर्व करें।

Exit mobile version