Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: घर पर बनाएं पालक और कॉर्न से पिज्जा, बच्चों को आएगा पसंद!!


रसोई Bytes: घर पर बनाएं पालक और कॉर्न से पिज्जा, बच्चों को आएगा पसंद!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Palak Corn Bread Pizza Recipe Hindi – अगर आप ये सोच रहे है की बच्चों को ऐसा क्या खिलाया जाए जो की टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी हो, तो घर पर बनाए पालक और कॉर्न से पिज्जा। ये सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही लेकिन साथ ही ये खाने में भी लाजवाब है। इसे आप कम समय में बनकर तैयार कर सकते है, चलिए फिर जानते है इसे कैसे बनाया जाए। 

ब्रेड पालक कॉर्न पिज्जा सामग्री – पालक, स्वीट कॉर्न, उबले और मैश किए हुए आलू, नमक, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, ब्रेड, मक्खन, टोमैटो सॉस, मोजरेला चीज, आर्गेनो, चिली फ्लेक्स। 

Read also: सुबह की शुरुआत करे हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ: जाने वेजिटेबल सूजी चीला की रेसिपी

ब्रेड पालक कॉर्न पिज्जा (Palak Corn Bread Pizza Recipe) –

पहले एक पैन लें और उसमे पालक को काटकर डाल दें, साथ में स्वीट कॉर्न डालकर पकाएं (थोड़ा सा पानी भी डाले)। अब पालक को पानी से निकालकर पेस्ट बना लें और एक बर्तन में मैश किए हुए आलू साथ में पालक का पेस्ट डालें और मिला लें। फिर अमचूर पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च. स्वीट कॉर्न और नमक डालकर मिक्स करे ।  

अब ब्रेड की स्लाइस ले, पालक और आलू के मिश्रण को अच्छे तरीके से उसमे फैलाएं। फिर पैन गर्म करें मक्खन डालें और धीमी आंच पर स्लाइस को सेंके। अब ब्रेड को पैन से उतार लें। अब इसके ऊपर केचप, चीज, ऑर्गेनो, और चिली फ्लेक्स डालें और फिर से इस ब्रेड को पैन पर रख कर ढक दें। ऐसा करने से चीज मेल्ट हो जाएगा। बस 1 – 2 मिनट बाद ब्रेड को पैन से उतार लें और सबको सर्व करें।

Exit mobile version