Site icon Buziness Bytes Hindi

क्रिकेट में पाक की जीत भारत और दुनिया के मुस्लिमों की फतह….


क्रिकेट में पाक की जीत भारत और दुनिया के मुस्लिमों की फतह….

न्यूज डेस्क। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की जीत को पाकिस्तान के गृह मंत्री भारत और पूरी दुनिया के मुस्लिमों की फतह बता रहे हैं। इमरान सरकार में होम मिनिस्टर शेख रशीद ने एक वीडियो में सारे आलम-ए-इस्लाम को फतह की मुबारकबाद दी है।

Read also: पाकिस्तान में सदियों पुराने नंदना किला का होगा जीर्णोद्धार

क्रिकेट भले ही खेल हो और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का भी कहना हो की खेल में हार-जीत होती रहती है। कुछ साल पहले पाकिस्तान के मैच हार जाने के बाद पाकिस्तानी पीएम ने कहा था, इसे खेल की तरह ही लेना चाहिए। खेल को जंग न बनायें। लेकिन उन्हीं की सरकार के मंत्री पाकिस्तान की जीत को इस्लाम की जीत बताकर मैच को इस्लामिक जंग करार देने पर तुले हैं।

भारत का मुकाबला करने के लिये पाव-पाव भर एटमी बम बनाने का चैंका देने वाला बयान देकर चर्चा में आये इमरान सरकार में होम मिनिस्टर शेख रशीद ने एक वीडियो में कहा कि आज सारे आलम-ए-इस्लाम में पाकिस्तान ने अपना लोहा मनवाया है। टी-20 वल्र्ड कप में हुए भारत-पाक मैच को फाइनल बताते हुए शेख रशीद ने कहा कि इस मैच में भारत के मुसलमानों सहित दुनिया भर के मुसलमानों के जज्बात पाकिस्तान के साथ थे। उन्होंने जोशीले अंदाज में सारे आलम-ए-इस्लाम को फतह की मुबारकबाद दी।

Read also: ओवैसी ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने को लेकर की मोदी सरकार की आलोचना

शब्दों की मर्यादा भूले वीडियो इमरान सरकार में होम मिनिस्टर शेख रशीद को अपने आफिस में चरपासी भी न रखने की बात पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कही थी। मगर उन्होंने ही शेख रशीद को गृह मंत्री बना दिया है। क्रिकेट के मैदान की जंग को इस्लामिक जंग में बदलने की कोशिश कर शेख रशीद ने बता दिया है कि वह मैच को सिर्फ मैच के रूप में नहीं देखते। गौरतलब है कि शेख रशीद अपने बयानों को लेकर अक्सर मीडिया के निशाने पर रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी शेख रशीद का जमकर मजाक उड़ाया जाता है। गृह मंत्री के पर आसीन व्यक्ति की ओछी हरकतें पहले से ही दुनिया भर में बदनाम पाकिस्तान को और अधिक शर्मिंदा कर रहा है।

Exit mobile version