Site icon Buziness Bytes Hindi

Pakistan: पाकिस्तान के हालात भारत से भी खराब,12.7 करोड़ की आबादी पर स्मॉग आपातकाल

t0201 6

Smog Emergency in Lahore: पंजाब के कार्यवाहक सरकार ने सरकारी स्कूलों के पुरुष और महिला छात्रों को एक महीने तक मास्क लगाने के कहा है। उन्होंने इसके साथ आम लोगों को भी मास्क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। पाकिस्तान की पंजाब कार्यवाहक सरकार ने बुधवार को 127 मिलियन की आबादी वाले प्रांत में स्मॉग आपातकाल लगा दिया। प्रांतीय राजधानी दुनियाभर में सबसे प्रदूषित शहरों में से एक बन गई है। खतरनाक वायु गुणवत्ता सूचकांक के कारण लाहौर में तुरंत स्मॉग आपातकाल लगाने के लाहौर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सरकार ने फैसला लागू किया है।

हाईकोर्ट लाहौर के न्यायाधीश शाहिद करीम ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में विफलता के लिए लाहौर आयुक्त को फटकार लगाई। जज ने कहा कि स्मॉग मेरी व्यक्तिगत समस्या नहीं है। लेकिन यह बच्चों के जीवन के लिए चिंता है। लाहौर शहर के संरक्षक हैं। देखिए आपने इसके साथ क्या किया है। लाहौर की स्थिति पर शर्म आनी चाहिए।

लोगों से मास्क लगाने का आग्रह

लाहौर दुनिया के सबसे प्रदुषित शहरों में शुमार हो गया है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 447 तक पहुंच गया था। पंजाब के कार्यवाहक सरकार ने बताया कि पंजाब प्रांत में स्मॉग आपातकाल लगाया है। सभी सरकारी स्कूलों के पुरुष और महिला छात्रों को एक माह तक लगातार मास्क लगाने के कहा है। उन्होंने इसके साथ आम लोगों को मास्क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। इसी के साथ निर्माण स्थान से रेत, धूल और मिट्टी के पानी का नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लाहौर में स्मॉग का कारण भारत के पंजाब में जलाए जाने वाले फसलों के अवशेष

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने किसानों से फसल अवशेषों को नहीं जलाने का आग्रह किया है। स्मॉग छोड़ने वाले वाहनों और कारखानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री नक्वी ने अंतरीम प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर को बताया कि लाहौर में स्मॉग का कारण भारत के पंजाब में जलाए जाने वाले फसलों के अवशेष है। उन्होंने इस मामले में भारत से बातचीत करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री काकर ने इस मुद्दे पर भारत से बात करने और जल्द इस परेशानी का हल निकालने का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version