Site icon Buziness Bytes Hindi

Asia cup 2023: एशिया कप से पहले लड़खड़ाया पाकिस्तान का बैटिंग आर्डर और बॉलिंग अटैक, अफगानिस्तान ने पिलाया पानी

asia cup 2023

Asia cup 2023: भारत का चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान, एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को हराने का सपना देख रहा था। आंखें खुली तो बाबर आजम एंड कंपनी का सच्चाई से सामना हो गया है। रोहित की टीम से लोहा लेने की बात करने वाली पाकिस्तान टीम की अफगानिस्तान ने पोल खोलकर रख दी है। India और Pakistan के बीच 2 September को Match होना है। सीरीज के पहले मैच में अफगानी गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के बैटिंग ऑर्डर की दुर्दशा हुई है। दूसरे मैच में पाकिस्तान ने अपनी इज्जत जाते-जाते बचाई।

ताकत बन गई कमजोरी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हमेशा से अपनी तेज गेंदबाज को लेकर अतिविश्वास में नजर आता रहा है। साल 2021 में जब पाकिस्तान ने टीम इंडिया को मात दी थी, तो पाकिस्तान ने अपनी गेंदबाजी अटैक को विश्व स्तरीय बताया था। शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हैरिस रऊफ की पेस तिकड़ी पर इन दिनों बाबर आजम एंड कंपनी गर्व कर रही है। हालांकि, अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के घमंड को दूसरे वनडे में चकनाचूर कर दिया। कप्तान बाबर जिस गेंदबाजी अटैक को पाकिस्तानी टीम की सबसे बड़ी ताकत बता रहे थे। वही पाकिस्तान टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बन अब सामने खड़ी है। वो भी एशिया कप 2023 और वर्ल्ड कप से ठीक पहले।

रफ्तार वाली बॉलिंग अटैक से खिलवाड़

पाकिस्तान बॉलिंग अटैक की शान कहे जाने वाले शाहीन अफरीदी को अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने खूब धुना। रफ्तार के सौदागर कहे जाने वाले हैरिस रऊफ ने अपने 7 ओवर में ही 48 रन लुटा दिए। हैरिस की बॉलिंग स्पीड मजाक बनकर रह गई। कुछ ऐसा हाल नसीम शाह का की अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने किया।

बैटिंग ऑर्डर का हाल हुआ बेहाल

पाकिस्तान के गेंदबाजी का ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान का बैटिंग ऑर्डर भी बेहाल है। बाबर आजम अफगानिस्तान के पहले वनडे में बिना खाता खोले आउट हुए। रिजवान और फखर जमान का प्रदर्शन निराशाजनक था। इमाम उल हक को छोड़कर टीम का कोई बल्लेबाज इस समय वनडे क्रिकेट में तो अच्छी फॉर्म में दिखाई नहीं दे रहा।

एशिया कप में 2 सितंबर को India से Pak की भिड़ंत

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 2 सितंबर को होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला श्रीलंका में होगा। जहां इस समय पाकिस्तान टीम अफगानिस्तान team के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। नंबर चार की गुत्थी को छोड़े, तो भारतीय टीम बाकी मामलों में पाकिस्तान की तुलना में बहुत संतुलित दिखाई दे रही है। दूसरी ओर, एक सीरीज में पाकिस्तान खेमे और कप्तान बाबर आजम के सामने कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Exit mobile version