Site icon Buziness Bytes Hindi

हार पर हुआ सवाल तो भड़के पाकिस्तानी कोच, पत्रकार को कहा देशद्रोही

कल यानि 23 सितम्बर को कराची में खेले गए तीसरे टी 20 में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान को बुरी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया जिसका पीछा करने में पाकिस्तान टीम का टॉप और मिडिल आर्डर बुरी तरह फ्लॉप हो गया, सिर्फ शान मसूद ही पाकिस्तान की कुछ लाज बचा सके और अपने दुसरे टी 20 मैच में फिफ्टी लगाने में कामयाब हुए. पिछले मैच में 200 रनों से ज़्यादा की साझेदारी करने वाले बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान बुरी तरह प्लॉप हुए. पाकिस्तान की टीम ये मैच 67 रनों के बड़े अंतर से हारी। लेकिन पाकिस्तान की उससे बड़ी हार तो मैच के बाद हुई जब प्रेस कांफ्रेंस में एक पाकिस्तान पत्रकार के सवाल पर टीम के हेड कोच इतना भड़के कि उन्होंने उससे यहाँ तक कह दिया कि तुम पाकिस्तान विरोधी हो, हालंकि उन्हें तुरंत ही अपनी गलती का एहसास भी हुआ और माफ़ी भी मांगी।

दरअसल पाकिस्तान ने पिछले मैच को पूरे दस विकेट से जीता था लेकिन इस मैच में उसे बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा और उसकी वजह ये रही कि बाबर और रिज़वान दोनों ही इस मैच में नहीं चल सके, उस पत्रकार ने इसी पर सवाल किया था कि मिडिल आर्डर के बल्लेबाज़ लगातार चांस मिलने के बावजूद परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं तो क्या मिडिल आर्डर में कुछ बदलाव की ज़रुरत है. पत्रकार के इस सवाल पर टीम के हेड कोच सक़लैन मुश्ताक़ भड़क उठे और कहने लगे तुम पाकिस्तान विरोधी बातें करते हो, तुम्हें अपने मुल्क से प्यार नहीं है. बाद में मामले को ठंडा करने के लिए उन्होंने किस्से कहानियों का भी सहारा लिया। 

सक़लैन के इस रवैये से पाकिस्तान के पत्रकारों में ज़बरदस्त रोष है, बल्कि एक पत्रकार ने अगला सवाल पूछते वक्त सक़लैन को ये हिदायत भी दी कि जवाब देते समय अपने शब्दों पर ज़रूर ध्यान रखियेगा। पूरी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सक़लैन मुश्ताक़ पाकिस्तान की हार को अल्लाह की मर्ज़ी बताते रहे, कहने लगे ये तो निज़ामे कुदरत है, जैसे दिन और रात होता है वैसे ही हार और जीत होती है.

Exit mobile version