Site icon Buziness Bytes Hindi

पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट फिर से भारत में बैन, सरकार का सख्त फैसला

Pakistani celebrities' social media accounts banned again in India

एंटरटेनमेंट डेस्क – भारत में एक बार फिर से सभी पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर्स के अकाउंट्स बैन कर दिए गए हैं।

हाल ही में कुछ पाकिस्तानी एक्टर्स और क्रिकेटर्स के यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम/Facebook/X अकाउंट भारत में दोबारा दिखने लगे थे। लेकिन सरकार ने तुरंत एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई और सभी अकाउंट फिर से ब्लॉक कर दिए।

इनमें मावरा होकेन, सबा कमर, अहद रजा मीर, युमना जैदी, दानिश तैमूर, शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

अब भारत में 18,000 से ज्यादा पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया स्टार्स के अकाउंट नजर नहीं आएंगे। साथ ही, पाकिस्तानी न्यूज चैनलों के यूट्यूब और सोशल मीडिया अकाउंट भी बैन कर दिए गए हैं।

यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा किए गए जवाबी ऑपरेशन सिंदूर के बाद लिया गया है।

सरकार की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिनिस्ट्री ऑफ ब्रॉडकास्टिंग ने मीटिंग के बाद तय किया कि ये बैन आगे भी जारी रहेगा।

तो अब शाहिद अफरीदी का इंस्टाग्राम स्टोरी देखना हो, या सबा कमर का नया वीडियो – भारत में रहने वालों के लिए फिलहाल रास्ता बंद है!

Exit mobile version