Site icon Buziness Bytes Hindi

ड्रेसिंग रूम में फूट फूटकर रोया पाकिस्तानी बल्लेबाज़

fakhar

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पाकिस्तान की हार और अपनी चोट के गम में जब फखर जमान ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो वह फूट-फूट कर रोने लगे। आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए फखर जमान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारी कदमों से पवेलियन की ओर जाते नजर आ रहे हैं। फखर जैसे ही ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, उन्होंने सिर झुका लिया और फूट-फूट कर रोने लगे। इस मौके पर वहां मौजूद शाहीन शाह अफरीदी और टीम के अन्य साथियों ने उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश की।

गौरतलब है कि फखर जमान ने सोशल मीडिया पर चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर निराशा व्यक्त करते हुए लिखा था कि बड़े मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना हर क्रिकेटर के लिए सम्मान और सपना होता है। फखर जमान ने लिखा कि दुर्भाग्य से मैं चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया हूं, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि अल्लाह सबसे अच्छा प्लानर है, उन्होंने आगे कहा कि मेरी शुभकामनाएं टीम के साथ हैं।

दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फखर जमान की जगह इमाम उल हक को पाकिस्तान टीम में शामिल किया गया है। पहले मैच में हार के बाद पाकिस्तान का अगला मैच चिर प्रतिद्वंदी भारत से दुबई में 23 फरवरी को है. पाकिस्तान के लिए यह मैच कितना अहम् है यह बात हर पाकिस्तानी अच्छी तरह से जनता है. पाकिस्तानी टीम कल दुबई पहुँच चुकी है जहाँ टीम इंडिया पहले से ही मौजूद है जिसने अपने पहले मैच में कल बांग्लादेश को बड़ी आसानी से 6 विकेट से हराया। भारत के खिलाफ में फखर के गैरमौजूदगी में इमाम ही पारी की शुरुआत करेंगे, देखने वाली बात यह होगी कि क्या बाबर आज़म एकबार ओपनर के रूप में दिखाई देंगे जिन्हें न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ 64 रनों की पारी खेलने के बावजूद आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा. पाकिस्तानियों की नज़र में बाबर ने काफी धीमी बल्लेबाज़ी की. वन डाउन जो बाबर की ODI में ओरिजिनल पोजीशन है, वहां पर कामरान ग़ुलाम के बाद सऊद शकील को खिलाया जा रहा है जो अभी तक पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं, ऐसे में क्या उनकी जगह ओपनर उस्मान खान को इमाम के साथ पारी शुरू करने की हिम्मत पाक्सितान दिखा सकता है, यह देखने वाली बात होगी।

Exit mobile version