Site icon Buziness Bytes Hindi

पाकिस्तानी एक्ट्रेस महविश हयात हैं दाऊद इब्राहिम की नई गर्लफ्रेंड


पाकिस्तानी एक्ट्रेस महविश हयात हैं दाऊद इब्राहिम की नई गर्लफ्रेंड

लाहौर: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सिनेमा से गहरा नाता रहा है। बॉलीवुड की कई खूबसूरत हसीनों के साथ दाऊद का नाम जुड़ता रहा है। अब दाऊद का नाम एक बार फिर से एक एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है लेकिन ये एक्ट्रेस भारत की नहीं पाकिस्तान की है। अब दाऊद का नाम पाकिस्तान की अभिनेत्री ‘ग्लैमरस गर्ल’ महविश हयात के साथ जुड़ रहा है।

कौन हैं महविश हयात
पिछले साल मेहविश हयात को पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कारों में से एक तमगा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया था। इस पुरस्कार के मिलने के बाद पाकिस्तान की सिनेमा में हलचल मच गई थी और सभी ने तरह तरह के आरोप लगाए थे।

आटइम नंबर से शुरू की थी करियर की शुरुआत
महविश हयात ने अपने करियर की शुरुआत में एक आटइम नंबर किया था। महविश की उम्र 37 साल है, वह दाऊद से 27 साल छोटी हैं। अपने लुक के लिए जानी जाने वालीं हयात पाकिस्तान की एक टॉप सिंगिंग स्टार भी है और अक्सर कुछ जानी-मानी हस्तियों के कार्यक्रमों को होस्ट करती हैं।

गैंगस्टर गुड़िया
खास बात ये है कि खबरों की मानें तो महविश को गैंगस्टर गुड़िया के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा महविश हयात ‘बिल्ली’ के नाम से भी फेमस हैं। क्योंकि महविश ने साल 2014 में आई फिल्म “ना मालूम अफराद” में बिल्ली का किरदार अदा किया था।

Exit mobile version