Site icon Buziness Bytes Hindi

पाकिस्तान का भारत में होगा विलय: योगी आदित्यनाथ

yogi aditynath

आज़ादी के पर्व से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रिय विषय पाकिस्तान पर जमकर बोला, इस बहाने उन्होंने कांग्रेस को भी साधा और आने वाले उपचुनावों के लिए राजनीतिक माहौल को भी साधने का प्रयास किया। योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियों शेयर करते हुए लिखा कि या तो पाकिस्तान हमेशा हमेशा के लिए समाप्त होगा या फिर उसका भारत में विलय होगा। योगी आदित्यनाथ ने देश के विभाजन के लिए कांग्रेस पार्टी को ज़िम्मेदार भी ठहराया।

1947 में भारत के बंटवारे के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को बुधवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया को भारत पर भरोसा है, उसे लगता है कि भारत सुरक्षित है तो दुनिया सुरक्षित है. योगी आदित्यनाथ ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि 1947 में सिर्फ देश का विभाजन नहीं हुआ था बल्कि मानवता का विभाजन हुआ था. कांग्रेस के इस फैसले से लाखों निर्दोषों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी, अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कांग्रेस पार्टी ने देश को विभाजन की त्रासदी में धकेल दिया था.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर तिरंगा फहराया। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने झंडे के साथ सेल्फी ली और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर डाला। सीएम योगी के नेतृत्व में इस दौरान उत्तर प्रदेश के साढ़े चार करोड़ से ज्यादा घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस पहल के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया और उत्तर प्रदेश के लोगों को अपने घरों पर गर्व से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया।

Exit mobile version