Site icon Buziness Bytes Hindi

पाकिस्तान प्लेन क्रैश: 97 पहुंचा मौत का आंकड़ा, दो लोग जीवित बचे


पाकिस्तान प्लेन क्रैश: 97 पहुंचा मौत का आंकड़ा, दो लोग जीवित बचे

कराची: पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को हुए यात्री विमान क्रैश में अब तक 97 लोगों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर व सिंध प्रांत की राजधानी कराची में शुक्रवार को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का विमान एक रिहाइशी कालोनी पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कराची के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान ने 97 लोगों की जान ले ली है। इस हादसे के बीच 2 लोगों के जीवित मिलने की सूचना मिली है, जिसमें पाकिस्तान का एक टॉप बैंकर भी शामिल है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक प्लेन क्रैश में बैंक ऑफ पंजाब के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जफर मसूद चमत्कारिक ढंग से बच गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। मसूद पीआईए एयरबस ए-320 में यात्रा करने वाले 98 यात्रियों में से एक थे।

हादसे में मरने वालों में विमान में सवार लोग और इसकी चपेट में आए घरों के लोग शामिल हैं। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि मरने वालों में कितने विमान में सवार थे और कितने अन्य नागरिक शामिल हैं। हालांकि, पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल्ला हाफिज ने बताया कि विमान में चालक दल के आठ सदस्य और 99 मुसाफिर सवार थे। समाचार एजेंसी एएफपी ने अधिकारियों के हवाले से इस बात की पुष्टि की है अब तक 97 मौतों लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इनमें से कितने विमान के मुसाफिर थे और कितने वो लोग जिनके घरों पर विमान आग बनकर गिरा।

Exit mobile version