Site icon Buziness Bytes Hindi

Pakistan: आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा पाकिस्तान, कई वस्तुओं का आयात देश में किया बंद

श्रीलंका के बाद अब पाकिस्तान में भी आर्थिक संकट मंडराने के बादल छा रहें हैं, जहाँ हाल में ही सरकार द्वारा आपात आर्थिक योजना लागू कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी रुपये के डॉलर मुकाबले कमजोर होने के बाद यह निर्णय लिया है, जहाँ देश में 38 गैर जरूरी व लग्जरी वस्तुओं के आयात पर पाबंदी लगा दी है।

वहीं पाकिस्तान में मौजूद विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से कम हो रहा है, इस वजह से गैर जरूरी वस्तुओं के इस्तेमाल और आयात पर रोक लगाई गयी है। वहीं पाकिस्तान के PM ने इसके बाबत ट्वीट करते हुये लिखा है कि सरकार के इस फैसले से बेशकीमती विदेशी मुद्रा बचाई जा सकेगी, जिसके लिये हमने कठोरता बरतनी शुरू कर दी है।

आगे लिखते हुये उन्होंने कहा है कि आर्थिक रूप से सक्षम लोंगो को इसकी अगुवाई करनी चाहिये, ताकि देश के वंचित लोंगो को यह बोझ न उठाना पड़े। बात करें अगर पाकिस्तानी रुपये की वह बुधवार के दिन अपने सबसे निचले स्तर पर जा पहुँचा है, जहाँ एक डॉलर का दाम अब 200 पाकिस्तानी रुपये हो गयी है। वहीं भारत में अभी स्थिरता है, जहाँ डॉलर का दाम 77.50 रुपये है।

Exit mobile version