Site icon Buziness Bytes Hindi

Pakistan: इमरान खान ने दिया विवादित बयान, बोले- देश के हो सकते हैं 3 टुकड़े

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं, ऐसा ही बयान उनका फिर से सामने आया है। जहाँ उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के लिये इन दिनों स्थिति खतरनाक हो चुकी है, जहाँ हमारा मुल्क किसी भी वक्त दिवालिया हो सकता है। आगे उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से जल्द ही एटमी हथियार भी छीने जा सकते हैं, क्योंकि भारत का थिंक टैंक पाकिस्तान को 3 टुकड़ों में बांटने की तैयारी कर चुका है।

वहीं सन 2018 में जो फौज इमरान खान को सत्ता में लायी थी, अब वही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन बन गयी है। अपनी पार्टी पाकिस्तान के तहरीक-ए-इंसाफ के माउथ पीस कहे बोल टीवी में उन्होंने बोलते हुये कहा कि देश में इस वक्त सबसे बड़ी जरूरत इलेक्शन की है, क्योंकि यहाँ हालात खौफनाक हो चुके हैं। आगे उन्होंने कहा कि रुपये की वैल्यू दिन प्रतिदिन घटती जा रही है, इकोनॉमी पूरी तरह से तबाह हो चुकी है।

जहाँ इसका असर सीधे तौर पर फौज पर पड़ने वाला है, आगे हमारे साथ वही किया जायेगा जो यूक्रेन के साथ किया गया है। वहीं आगे बोलते हुये उन्होनें कहा कि मैं लिखकर देता हूँ, कि पाकिस्तान के 3 टुकड़े हो जायेंगे, क्योंकि भारत में इसकी साजिश रची जा रही है।

Exit mobile version