Site icon Buziness Bytes Hindi

Pakistan: अगस्त में हो सकते हैं आम चुनाव, रक्षामंत्री ने दिये संकेत

पाकिस्तान में इमरान खान की सत्ता जाने के बाद देश में घमासान मचा हुआ है, वहीं अब यह खबर सामने निकल करके आ रही है कि वहाँ अगस्त तक चुनाव हो सकते हैं। वहीं इसके बाबत जानकारी देते हुये पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख़्वाजा आसिफ ने कहा कि देश में जल्द ही चुनाव आयोजित हो सकते हैं, जहाँ यह चुनाव अगस्त के पहले कराये जा सकते हैं।

वहीं पाकिस्तान में संविधान के नियमों के अनुसार संसद भंग होने के बाद चुनाव कराने के लिये अधिकतम 90 दिनों के लिये एक कार्यवाहक सरकार का गठन किया जाता है, वहीं मौजूदा नेशनल असेंबली का कार्यकाल अगले साल अगस्त में पूरा होगा। वहीं पूर्व सेना प्रमुख बाजवा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा है कि वह ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते है कि उनका कार्यकाल बढ़ाया जाये, वहीं सन 2019 में उनका कार्यकाल 3 साल के लिये बढ़ा दिया गया था, वहीं उनकी स्वयं की घोषणा से अटकलों के सारे बाजार बंद हो जायेंगे।

इसके साथ ही पूर्व PM इमरान खान के बारें में पूछे जाने पर उन्होंने उनकी आलोचना जमकर की, और कहा कि वह एक सेना प्रमुख नियुक्त करना चाहते हैं, जोकि उनके सत्ता को संरक्षण दे। इसी के साथ सत्तारूढ़ दल के नेता लंदन पहुँच चुके हैं, जहाँ पूर्व PM नवाज शरीफ से देश के राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर बात करेंगे, जिसके बाद ही कोई नया फैसला लिया जायेगा।

Exit mobile version